28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'राष्ट्रपत्नी' बोलने पर घिरे लोकसभा में कांग्रेस नेता, संसद में हंगामा, अधीर...

‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर घिरे लोकसभा में कांग्रेस नेता, संसद में हंगामा, अधीर रंजन बोले- जुबान फिसल गई थी

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी की है. सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध किया था. इसी दौरान एक निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा.

स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर जी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया. यह जानते हुए कि संबोधन सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को अटैक करता है. ये पूरा देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस महिला, आदिवासी और गरीब विरोधी है.

मेरी जुबान फिसल गई थी: अधीर रंजन
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर कहा कि मैंने इसे केवल एक बार बोला था. मेरी जुबान फिसल गई थी. पूरे मामले को भाजपा द्वारा हवा में उड़ाया जा रहा है. इसको लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है. बीजेपी मसाला ढूंढ रही है क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. मैंने कल ही मीडिया कर्मियों से कहा था कि मैंने गलती से यह शब्द कह दिया था.

सोनिया गांधी का बयान
अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर बीजेपी की ओर से सोनिया गांधी से भी जवाब मांगा जा रहा था, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है.

बयान पर हंगामे के बाद सदन स्थगित
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर खूब हंगामा हुआ. इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात कही. स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के गरीब लोगों और आदिवासियों से अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए. संसद में हुए हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...