13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedFed ने बढ़ाई 0.75% ब्याज दरें, अमेरिकी Tech कंपनियों में तूफानी तेजी

Fed ने बढ़ाई 0.75% ब्याज दरें, अमेरिकी Tech कंपनियों में तूफानी तेजी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर को फिर से बढ़ाने का ऐलान किया है. इस बार फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है. तमाम एनालिस्ट ब्याज दर में इतनी ही बढ़ोतरी का अनुमान जाहिर कर रहे थे. इसके साथ ही फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दर बढ़ाने की रफ्तार को लेकर इन्वेस्टर्स की चिंता दूर कर दी. इसका सीधा फायदा टेक शेयरों को हुआ और बुधवार को नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में दो साल की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली.

दो साल के उच्च स्तर पर इंडेक्स
बुधवार के कारोबार में नास्डैक कंपोजिट में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. यह टेक फोकस्ड इंडेक्स में अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है. इंडेक्स को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंकसमेत अन्य टेक कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम से भी मदद मिली. दूसरी ओर S&P 500 ग्रोथ इंडेक्स में 3.9 फीसदी की तेजी आई. यह इस सूचकांक की अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी तेजी है. यह सूचकांक 08 जून के बाद सबसे उच्च स्तर पर बंद हुआ.

ऐसे बढ़ी हैं अमेरिका में ब्याज दरें
फेडरल रिजर्व ने दो दिनों की बैठक के बाद बुधवार को ब्याज दर 0.75 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया. फेडरल रिजर्व इससे पहलेभी तीन बार ब्याज दर को बढ़ा चुका है. पहली बार अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने इस साल मार्च में ब्याज दर को बढ़ाया था. उसके बाद मई में दूसरी बार ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई. फेडरल रिजर्व ने पिछले महीने यानी जून में भी ब्याज दर में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. वहीं फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के कमेंट ने इन्वेस्टर्स को जरूरी राहत दी.

पॉवेल के कमेंट ने दी इन्वेस्टर्स को राहत
इन्वेस्टर्स इस बात को लेकर परेशान थे कि अगर फेडरल रिजर्व आक्रामक तरीके से ब्याज दर को बढ़ाता रहा तो अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है. पॉवेल के कमेंट के बाद Leuthold Group के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट Jim Paulsen ने कहा, ‘उन्होंने सितंबर में होने वाली बैठक में ब्याज दर फिर बढ़ाने को लेकर कोई साफ इशारा नहीं किया.’ वहीं Chase Investment Counsel के प्रेसिडेंट Peter Tuz ने कहा कि फेडरल रिजर्व ने ऐसा बयान दिया, जिसकी उम्मीद पहले से ही थी. दूसरी ओर कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद से बेहतर रहे.

इन बड़े टेक शेयरों में भारी तेजी
अमेरिकी बाजार में बुधवार को मजबूती का रुख रहा था. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.37 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था, तो टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 4.06 फीसदी की शानदार उछाल देखने को मिली थी. नास्डैक में यह करीब दो साल की सबसे बड़ी तेजी है. एसएंडपी 500 (S&P 500) भी 2.62 फीसदी उछलकर बंद हुआ था. माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 6.7 फीसदी की उछाल देखने को मिली. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर 7.7 फीसदी चढ़कर बंद हुए.

Latest articles

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...

बीएचईएल के ट्रांसफारमर ब्लॉक ने किया 2200 करोड़ का कैश कलेक्शन — टीसीबी का टर्नओवर भी 1120 करोड़

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल का ट्रांसफार्मर ब्लॉक यानि टीसीबी में दो बड़ी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...