28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : गौमूत्र बेचकर किसान कमा सकेंगे मुनाफा, मुख्यमंत्री ने भी की...

छत्तीसगढ़ : गौमूत्र बेचकर किसान कमा सकेंगे मुनाफा, मुख्यमंत्री ने भी की कमाई

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में किसान अब गौमूत्र बेचकर अच्छी-खासी कमाई कर पाएंगे. भूपेश बघेल सरकार ने गोधन न्याय मिशन योजना के तहत 28 जुलाई से गौठानो पर गौमूत्र खरीदी शुरुआत कर दी है. इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री सबसे पहले गौमूत्र विक्रेता बने हैं. उन्होंने निधि स्व सहायता समूह, चंदखुरी के गौठान केंद्र में गौमूत्र का विक्रय किया. इस दौरान उन्होंने 5 लीटर गौमूत्र विक्रय कर 20 रुपए भी कमाए और विक्रय रजिस्टर पर अपना हस्ताक्षण भी किया.

तैयार होंगे कीटनाशक
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौमूत्र की खरीद प्रति लीटर 4 रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है. फिलहाल हर जिले के 2 गौठानों से गौमूत्र की खरीदी की शुरुआत की गई है. बता दें कि गोधन न्याय मिशन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह गौमूत्र से जीवामृत और कीट नियंत्रण उत्पाद तैयार कराया जाए. इसके लिए उन्हें सरकार की तरफ से ट्रेनिंग भी दिया जा रहा है.

दो साल पहले हरेली पर्व के दिन ही गौठानों में गोबर की खरीदी की भी शुरुआत हुई थी. इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से अब तक 20 लाख क्विंटल से ज्यादा वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर प्लस कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है.

पशुपालकों को मिला अतिरिक्त आय का साधन
छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से जैविक खेती को संजीवनी मिल सकती है. खेती-किसानी में रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है. वहीं, गोमूत्र बेच कर किसानों को किसान अतिरिक्त आमदनी भी हासिल कर सकते हैं. वहीं लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे.

150 करोड़ रुपये ज्यादा का गोबर खरीदा जाएगा
हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक आंकड़ा जारी किया था. इस आंकड़े के मुताबिक गौठानों के माध्यम से अब तक किसानों से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का गोबर खरीदा जा चुका है. पशुपालक ग्रामीणों से 2 रुपए किलो में गोबर की खरीदी जा रही है. सरकार के द्वारा दिए गए आंकड़े के मुताबिक राज्य में 76 लाख क्विंटल से अधिक की गोबर खरीदी की जा चुकी है. अब तक महिला स्वयं सहायता समूहों और गौठान समितियों को अब तक गोबर से वर्मी खाद की खरीद-बिक्री के जरिए 143 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है.Live TV

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...