9 C
London
Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जल्द बढ़ने वाली है सैलरी, पेंशन पाने...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जल्द बढ़ने वाली है सैलरी, पेंशन पाने वालों को भी होगा फायदा

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द ही बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है। इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में चार फीसदी या इससे अधिक का इजाफा हो सकता है। महंगाई के आंकड़े यानी AICPI इंडेक्स साफ संकेत देते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होनी तय है। डीए के साथ ही चार दूसरे भत्तों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर साल में दो बार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करती है। साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में डीए तय होता है। सरकार ने जनवरी में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इस इजाफे से यह 34 फीसदी हो गया था।

बढ़ोतरी के बाद 38 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता
इस समय केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी डीए व डीआर (DR) मिल रहा है। महंगाई भत्ते में इस बार कम से कम 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो जाएगा। डीए और डीआर में इस बढ़ोतरी से 1.16 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा अगस्त महीने में हो सकती है।

सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है। महंगाई भत्ते की गणना बेसिक सैलरी पर होती है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है, तो 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी से उसके 800 रुपये बढ़ जाएंगे। वहीं, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1,8000 रुपये है, तो 34 फीसदी के हिसाब से उसे 6,120 रुपये डीए मिलता है। अगर डीए 38 फीसदी हो जाता है, तो कर्मचारी को महंगाई भत्ते के तौर पर 6840 रुपये मिलेंगे। यानी उसे 720 रुपये अधिक मिलेंगे।

बढ़ेगा पीएफ और ग्रैच्युटी योगदान
डीए बढ़ने से कर्मचारी के पीएफ और ग्रैच्युटी कंट्रीब्यूशन में भी इजाफा होता है। इसकी वजह यह है कि यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए से कटता है। डीए बढ़ने से कर्मचारियों के ट्रांसपोर्ट अलाउंस और सिटी अलाउंस बढ़ने का रास्ता भी साफ होता है।

Latest articles

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...