28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमैडम सावधान रहिए, राजस्थान से कुछ लोग आपको...नवनीत राणा को 'शुभचिंतक' का...

मैडम सावधान रहिए, राजस्थान से कुछ लोग आपको…नवनीत राणा को ‘शुभचिंतक’ का खत?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा की जान को खतरा होने की जानकारी सामने आई है। दरअसल उनके एक शुभचिंतक ने उन्हें पत्र लिखकर आगाह किया है। पत्र लिखने वाले ने यह कहा है कि कुछ संदिग्ध लोग राजस्थान की सीमा से अमरावती में दाखिल हुए हैं। वह आपके घर भी आकर गए हैं। इसलिए मैं अल्लाह से आपके लिए प्रार्थना करता हूं कि आपको कुछ भी ना हो। इस तरह की बात पत्र में लिखी गई है। आपको बता दें कि हनुमान चालीसा मुद्दे से सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा सुर्खियों में आए थे। राणा दंपत्ति ने उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए उनके घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी। यह मामला काफी दिनों तक मीडिया की सुर्खियां भी बना था।

इस बात की भी अटकलें चल रही हैं कि नवनीत राणा को आने वाले दिनों में बीजेपी एक बड़ी जिम्मेदारी केंद्र में सौंप सकती है। राणा दंपत्ति शिवसेना के खिलाफ बड़ी ही मुखरता के साथ बोलता रहा है। फिलहाल नवनीत राणा अमरावती में नहीं मुंबई में है। उन्होंने इस बारे में शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से इस संदिग्ध पत्र के आने की पुष्टि की है।

खत में क्या लिखा है?
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को जो पत्र आया है। उसमें यह बातें लिखी गई हैं, ‘नमस्ते मैडम मैं आपको मेरा नाम नहीं बता सकता हूं। मैं आपके ही शहर का एक आम नागरिक हूं। मैं आपको आगाह करना चाहता हूं कि आप थोड़ा संभल कर रहिए। क्योंकि कुछ लोग आपका पीछा कर रहे हैं। आपने मेरे बहुत से कामों में मेरी हेल्प की है। मैं एक गवर्नमेंट सर्वेंट हूं। आपने मेरा ट्रांसफर भी किया था और मेरे फादर की कोरोना में बहुत हेल्प की थी। मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि कुछ संदिग्ध लोग राजस्थान बॉर्डर से अमरावती आए हैं। मुझे यह जानकारी मिली है कि वह लोग आपके घर भी आ कर गए हैं। मैं अल्लाह से यही दुआ करूंगा कि आपके साथ कुछ अनहोनी ना हो और आप इसी तरह से बड़े से बड़े पद पर जाएं। ऐसी दुआ करता हूं ,खुदा हाफिज।

उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में आई धमकी?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून की रात उमेश कोल्हे की बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। वो अमरावती में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। उन्होंने बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि नवनीत राणा ने अमरावती पुलिस कमिश्नर आरती सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने इस मामले को दबाने का प्रयास किया। साथ ही इस की ठीक से जांच नहीं की। राणा ने मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों से करवाने की मांग की थी। जिसके बाद से नवनीत राणा को इस तरह की धमकियां आ रही हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...