28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यकानपुर: दहेज न देने पर पति ने 3 दोस्तों संग मिलकर घर...

कानपुर: दहेज न देने पर पति ने 3 दोस्तों संग मिलकर घर में किया पत्नी से गैंगरेप

Published on

कानपुर,

यूपी के ​कानपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि दो लाख रुपये दहेज न देने पर पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. इस वारदात को अंजाम देने में उसकी सास और ननद ने उनलोगों की मदद की. महिला ने चकेरी थाना में इस संबंध में एफआईआर ​दर्ज करवाई है. सास और ननद को मामले में सह-आरोपी बनाया गया है.

महिला ने बताया, ‘मेरी साल 2020 में शादी हुई थी. तभी से ससुराल वाले लगातार दो लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे, लेकिन मेरे मायके वाले दहेज देने में असमर्थ थे. इस वजह से वे लोग अक्सर मुझे मारते-पीटते थे. कुछ दिनों पहले पति ने मुझे कमरे में बंद कर दिया. उन्होंने फोन से बात करने पर भी मनाही कर दी. इसके एक दिन बाद वह नशे में आए. साथ में उनके तीन दोस्त भी थे. इन चारों लोगों ने मिलकर मेरे साथ कमरे में ही गैंगरेप किया. जब मैंने इसका विरोध किया पति ने मुझ पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. मैं किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची. इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी.’

इस मामले में चकेरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता की सास और ननद को मामले में सह-आरोपी बनाया है. डीसीपी प्रमोद कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है. एसीपी मृगांक पाठक ने भी बताया कि पति और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस बीच आरोपी पति और उसके घरवाले घर में ताला लगाकर गायब हो गए हैं. पीड़िता का पति एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेज में प्रोफेसर है.

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...