22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNSA डोभाल की मौजूदगी में मुस्लिम धर्मगुरु बोले- 'सर तन से जुदा'...

NSA डोभाल की मौजूदगी में मुस्लिम धर्मगुरु बोले- ‘सर तन से जुदा’ नहीं है हमारा नारा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल ने शनिवार को ऑल इंडिया सूफी सज्जादनशीन काउंसिल के इंटरफेथ सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ तत्व ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो भारत की तरक्की को बाधित कर रहे हैं. वे धर्म और विचारधारा के नाम पर कटुता और संघर्ष पैदा कर रहे हैं. इससे पूरे देश के साथ-साथ विदेश में भी इस असर देखने को मिल रहा है.

वहीं काउंसिल के अध्यक्ष हजरत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने एनएसए के सामने कहा, ”सर तन से जुदा हमारा नारा नहीं है. यह इस्लाम विरोधी नारा है.” उन्होंने कहा कि एक एंटी रैडिकल फ्रंट स्क्वॉड बनाया जाए, जिसमें सभी संगठन एक साथ आएं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पीएफआई के खिलाफ सबूत हैं तो उन पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएं.

नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि दुनिया में एक अजीब सा कॉन्फ्लिक्ट सा पैदा हो गया है लेकिन अपने देश में हमने घरों को महफूज रखा. उन्होंने कहा कि चंद लोग जो धर्म के नाम पर या किसी और विचारधारा के नाम पर विवाद खड़ा करते हैं, उसका असर पूरे देश में पड़ता है.

कट्टरपंथी संगठनों पर लगाम लगाने की जरूरत
नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि जब भी कोई घटना होती है तो हम उसकी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी संगठनों पर लगाम लगाने और उन्हें प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है. चाहे वह कोई भी कट्टरपंथी संगठन हो, अगर उनके खिलाफ सबूत हैं तो उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.

पीएफआई को बैन करने पर बनी सहमति
कॉन्फ्रेंस में सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि पीएफआई जैसे संगठन, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं और हमारे नागरिकों के बीच विवाद पैदा कर रहे हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. देश के कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए. कॉन्फ्रेंस में सर्वसम्मति ने यह भी संकल्प लिया गया कि किसी चर्चा या बहस के दौरान देवी-देवता या पैगंबर को निशाना बनाने की निंदा की जानी चाहिए और ऐसे मामलों को कानून के तहत ही निपटाया जाना चाहिए.

अल्पसंख्यकों को देश के लिए फक्र महसूस करवाना होगा
वहीं सम्मेलन में अजीत डोभाल ने कहा कि अल्पसंख्यकों को लगता होगा कि वो एक बहुत छोटी आवाज हैं लेकिन ऐसा नहीं है. आप सबसे ज्यादा सक्षम लोग हैं. उन्हें आवाज बुलंद करना होगा. हर बच्चे-बुजुर्ग को इस मुल्क पर के लिए फक्र महसूस करवाना होगा. इस देश को आगे बढ़ाने में हर धर्म, हर हिस्से का योगदान है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...