10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयडेढ़ लाख भर्ती के बीच रेलवे ने खत्म किए 1,320 पद, यहां...

डेढ़ लाख भर्ती के बीच रेलवे ने खत्म किए 1,320 पद, यहां देखें पूरी जानकारी..

Published on

नई दिल्ली

जहां पूरे देश में नौकरियों की कमी ने युवाओं के बीच चिंता पैदा कर दिया है वहीं भारतीय रेलवे ने करीब 1,320 पदों को समाप्त कर दिया है। हालांकि सभी विभागों में कर्मचारियों की कमी है लेकिन इसके बावजूद रेलवे ने यह कदम उठाया है। रेलवे में ग्रुप डी और एनटीपीसी की करीब डेढ़ लाख पदों पर भर्ती होगी और इस बीच यह खबर बेहद निराशाजनक है। इन खत्म होने वाले पदों में सबसे अधिक पद यांत्रिक विभाग के 596 पद, मेडिकल के 280 पद और इंजीनियरिंग के 213 पद शामिल हैं।

इन पदों के खत्म होने के बाद से युवाओं के साथ-साथ रेलवे के कर्मचारियों में भी गुस्सा है। उनका कहना है कि जब विभाग में कर्मचारियों की कमी है ऐसे में इन पदों को खत्म कर देना बेहद निराशाजनक है। यहां तक कि यात्रियों और ट्रेनों में दबाव बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे ही पदों को खत्म किया गया तो बेरोजगारी बढ़ती जाएगी। विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम होने का यह कारण भी है कि हर साल सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं।

रेलवे प्रशासन ने पिछले वर्ष सहायक लोको पायलट के पदों को भी खत्म कर दिया था। कार्मिक विभाग ने 436 पदों को सरेंडर करने के लिए नोटिस जारी किया था। आपको जानकारी दे दें कि 2022 के समय में पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों में 55 हजार के करीब कर्मचारी और अधिकारी हैं। इनमें से सबसे अधिक लखनऊ मण्डल के स्टेशनों और गोरखपुर मुख्यालय पर कर्मचारी कार्यरत हैं। अकेले गोरखपुर वर्कशॉप में 5000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...