17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'राजा' का संदेश साफ है...संजय राउत के समर्थन में राहुल गांधी का...

‘राजा’ का संदेश साफ है…संजय राउत के समर्थन में राहुल गांधी का ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिवसेना सांसद संजय राउत के सपोर्ट आ गए हैं. उन्होंने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया- ‘राजा’ का संदेश साफ़ है – जो मेरे खिलाफ़ बोलेगा, वो तकलीफें झेलेगा. सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विरोधियों का हौसला तोड़ने और सच का मुंह बंद करने की पुरजोर कोशिश जारी है, लेकिन तानाशाह सुन लें अंत में ‘सत्य’ जीतेगा और अहंकार हारेगा.

मालूम हो कि पात्रा चॉल मामले में ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत के कई समन भेजे थे लेकिन पेश नहीं हुए. इसके बाद रविवार सुबह 7 बजे ईडी ने उनके घर पहुंच गई और करीब 9 घंटे तक छानबीन की. इस दौरान ईडी ने उनके घर से साढ़े 11 लाख रुपये बरामद किए.इसके बाद जांच एजेंसी उन्हें अपने साथ कार्यालय ले गई. वहां देर रात तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी ने सोमवार को विशेष कोर्ट में संजय राउत को पेश किया. कोर्ट ने राउत को चार अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है.

विपक्ष की आवाज न दबाए सरकार: शशि थरूर
संजय राउत की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है. सरकारी संस्थाओं का काम राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. हम ऐसे देश में हैं जहां लोकतंत्र का अपना महत्व है, जिसे बचाकर रखना चाहिए.विपक्षी नेताओं की आवाजों को दबानी नहीं चाहिए.

बहुमत में हैं इसलिए सबको खत्म करना चाह रहे
इससे पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे संजय राउत के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र को घेरा. उन्होंने कहा, ”सिर्फ इसलिए कि आप बहुमत हैं, हम सबको खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हर दिन एकसा नहीं होता. ध्यान रखिएगा कि दिन जल्द ही बदल जाएंगे.ऐसे लोगों के बुरे दिन जरूर आते हैं”. उद्धव ने कहा कि जब हमारा वक्त आएगा तो सोचिए आपका (भाजपा) क्या होगा.उद्धव ठाकरे ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय हिटलर अपने चरम पर था. वह दुनिया जीतने वाला था. वह उस समय उन सभी को पकड़ने का आदेश दे देता था जो उसके खिलाफ बोला करते थे. आज भी वैसा ही हो रहा है.

बीजेपी की पोल खोलने वालों पर हो रहा एक्शन
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत उनकी गिरफ्तारी की है. इस मुद्दे को वह संसद में उठाएंगी. उन्होंने कहा कि देश में ईडी, सीबीआई, आईटी का गलत इस्तेमाल हो रहा है. बीजेपी और केंद्र सरकार की पोल खोलने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है लेकिन हम दबेंगे नहीं और ना झुकेंगे.

विपक्ष को दबाना चाहती है सरकार: खड़गे
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है, अगर कोई संपत्ति का मामला है तो उसके लिए कानून है. नियमों के तहत कार्रवाई करिए न कि उसके घर जाकर घंटों पूछताछ कर उसका उत्पीड़न है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को खत्म करनी की बातें चल रही हैं.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...