16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या अल-कायदा ने ले लिया बदला? बलूचिस्तान हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 पाक...

क्या अल-कायदा ने ले लिया बदला? बलूचिस्तान हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 पाक अफसरों की मौत

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तानी सेना का सोमवार को लापता हुआ हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान में क्रैश हो गया है। पाकिस्‍तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने मंगलवार को बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार सेना के छह अफसरों की मौत हो गई है। पाकिस्‍तानी सेना की मीडिया विंग के मुताबिक हेलिकॉप्‍टर में 12 कॉर्प्स कमांडर जनरल सरफराज अली और पांच दूसरे सीनियर मिलिटरी अफसर सवार थे जो बलूचिस्‍तान में चल रहे बाढ़ राहत ऑपरेशंस की निगरानी कर रहे थे। हालांकि कुछ स्थानीय खबरों ने सेना के इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस विमान हादसे में मारे गए कमांडर जनरल सरफराज अली पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के करीबी थे। बलूचिस्तान की न्यूज वेबसाइट द बलूचिस्तान पोस्ट ने कहा, ‘पाकिस्तान की सेना दावा कर रही है कि सैन्य हेलिकॉप्टर खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ है। जबकि जमीन पर हमारे सूत्रों और मौसम विभाग का डेटा इस बात की पुष्टि करता है कि इलाके में मौसम पूरी तरह सामान्य था। हवाओं की रफ्तार 16 से 24 किमी प्रति घंटे थी और बारिश 10 फीसदी से भी कम थी।’

क्या अल-कायदा ने ले लिया है बदला?
वेबसाइट के इस दावे ने इसलिए सवाल खड़े किए हैं क्योंकि एक दिन पहले ही अफगानिस्तान में अल-कायदा का सरगना अल जवाहिरी अमेरिका के ड्रोन हमले में मारा गया है। कहा जा रहा है कि अमेरिका ने पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और पाकिस्तान को जवाहिरी की सभी गतिविधियों की खबर थी। खबरों की मानें तो पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा कई अमेरिकी अधिकारियों के साथ संपर्क में थे।

भारत के खिलाफ जहर उगलता था सरफराज
इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश के पीछे अल-कायदा और बलूच आतंकवादियों का हाथ हो सकता है। हादसे में मारा गया कमांडर जनरल सरफराज अली कई बार भारत के खिलाफ जहर उगल चुका था। एक वीडियो में वह भारत में मुसलमानों, सिखों और ईसाइयों की स्थिति पर सवाल उठाता नजर आ रहा है जबकि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को किस तरह ईशनिंदा का शिकार बनाया जाता है यह जगजाहिर है।

पाकिस्तानी सेना के छह अफसरों की मौत
हेलीकॉप्टर में कमांडर 12 कोर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली, पायलट मेजर सैयद, सह-पायलट मेजर तलहा, तटरक्षक बल के महानिदेशक ब्रिगेडियर अमजद, इंजीनियर ब्रिगेडियर खालिद और चीफ नाइक मुदस्सिर सवार थे। उप महानिरीक्षक खुजदार परवेज इमरानी ने स्वीकार किया कि जिस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर कथित तौर पर लापता हुआ है, वह पहाड़ी इलाका है, वहां जीप नहीं जा सकती और तलाश अभियान जटिल है। बलूचिस्तान हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 अफसरों की मौत

 

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...