17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिमहंगाई पर मिला बोलने का मौका, LPG गैस सिलेंडर ने आज कबाड़...

महंगाई पर मिला बोलने का मौका, LPG गैस सिलेंडर ने आज कबाड़ में अपनी जगह बना ली: माजी

Published on

रांची

झारखंड से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने देश में बढ़ती महंगाई और कई आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के दायरे में लाने पर नाराजगी जाहिर की। महुआ माजी ने कहा कि देश में यह सच्चाई है कि एक क्षेत्र के विकास की कहानी दूसरे क्षेत्र के विनाश की कहानी है। उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, राज्य में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है, कोयला और लोहा समेत अन्य खनिज रहने के बावजूद झारखंड गरीबी का दंश झेल रहा है। ऐसे में जीएसटी और महंगाई से इन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में काफी गरीबी है, इस क्षेत्र की एक बड़ी समस्या मानव तस्करी भी रही है। उन्होंने एक चर्चित मानव तस्कर पन्नालाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस पर 15 हजार से अधिक बच्चियों, युवतियों और बच्चों की तस्करी करने का आरोप है।

महुआ माजी जब इस बात की जिक्र कर रही थीं तो चेयर की ओर से उन्हें मुद्दे से न भटकने के लिए कहा गया। चेयर के बार-बार कहने के बावजूद महुआ माजी बोलती रहीं। महुआ माजी ने अपने पहले भी भाषण में तेवर दिखा दिए। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के शिकार बच्चों और युवतियों-महिलाओं का ना सिर्फ शारीरिक शोषण होता है, बल्कि मानसिक और आर्थिक शोषण भी होता है। राज्य के बच्चों के लिए यह भी एक सच्चाई कि झारखंड के कई बच्चे जवान नहीं होते है, बचपन में ही उनपर पूरे घर-परिवार का दायित्व आ जाता है और 40-45 वर्ष बाद एक समय ऐसा आता है, जब वे अपने परिवार का बोझ उठाते हुए वृद्ध हो जाता है, अपनी युवा अवस्था का सही से लुत्फ भी नहीं उठा पाते हैं।

LPG गैस सिलेंडर ने आज कबाड़ में अपनी जगह बना ली: माजी
जेएमएम की राज्य सभा सांसद ने कहा कि झारखंड में काफी गरीबी है, केंद्र सरकार से विशेष सहायता की जरूरत है, झारखंड का केंद्र सरकार की विभिन्न कंपनियों पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जबकि डीवीसी की ओर से मात्र 8000 करोड़ बकाया रहने पर झारखंड की बिजली काट दी जाती है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर ने आज कबाड़ में अपनी जगह बना ली है। ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लघु एवं वन उपज का भी झारखंड के लोगों को सही तरीके से फायदा नहीं मिल पा रहा है, इसमें वन अधिनियम बाधा उत्पन्न कर रही है, वन कानून के कारण ग्रामीणों को वन क्षेत्र में जाने से प्रतिबंधित कर दिया जाता है।

महंगाई की मार से लोगों की मुश्किलें और बढ़ी है: महुआ माजी
उन्होंने कहा कि यहां पर डायन प्रथा बहुत हावी है। यहां पर किसी भी महिला को डायन करार दिया जाता है। इसमें महिला के नाखून काट दिया जाता है। बालों को काट दिया जाता है। महिला को नग्न करके घुमाया जाता है। जिस प्रदेश में इतनी समस्याएं हों वहां पर महंगाई की मार से लोगों की मुश्किलें और बढ़ी है।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...