17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिराज्यसभा में बोलीं निर्मला सीतारमण- हां... कीमतें बढ़ी हैं, इससे कोई इनकार...

राज्यसभा में बोलीं निर्मला सीतारमण- हां… कीमतें बढ़ी हैं, इससे कोई इनकार नहीं कर रहा…

Published on

नई दिल्ली,

देशभर में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में बहस के बाद, मंगलवार को राज्यसभा में भी चर्चा हुई. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के जवाब में बड़ा बयान दिया. विपक्ष के सवालों के जवाब में सीतारमण ने कहा कि हम भाग नहीं रहे हैं और कोई इस बात से इनकार नहीं कर रहा कि कीमतें बढ़ रही हैं.

महंगाई पर जोरदार बहस
राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की बात से इनकार नहीं कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हम भाग नहीं रहे हैं, हमारी महंगाई दर का एक बैंड रहता है. फिलहाल, महंगाई दर 7 फीसदी पर है. सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दोनों इसे कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं. और फिर महंगाई बेकाबू नहीं है.

खाद्य वस्तुओं पर टैक्स के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि देश में खाने पीने की वस्तुओं पर टैक्स लगाया जा रहा है. GST से पहले इन चीजों पर 22 राज्यों में VAT था. ये कहना बहुत आसान है कि ये पहले कभी हुआ ही नहीं है.

आरबीआई के लक्ष्य से ऊपर महंगाई
निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी कोशिश है कि किसी भी तरह से महंगाई दर  को 7 फीसदी से नीचे रखा जाए. गौरतलब है कि देश में खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक (RBI) के निर्धारित लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है. आरबीआई ने इसे 2 से 6 फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य तय किया है. महंगाई को काबू में करने के लिए बीते दिनों लगातार दो बार आरबीआई रेपो रेट में इजाफा कर चुकी है. जबकि, बुधवार से शुरू होने वाली एमपीसी की बैठक में रेपो रेट में और बढ़ोतरी की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

रेपो रेट में इजाफे की संभावना
महंगाई दर लगातार 7 फीसदी के ऊपर रहने के चलते रिजर्व बैंक के गवर्नर खुद इसे काबू में करने के लिए रेपो रेट में एक और बढ़ोतरी के संकेत दे चुके हैं. इस संबंध में जारी मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस बार नीतिगत दरों में 0.35 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. ऐसा होता है तो फिर इसका असर सभी तरह के लोन पर पड़ेगा और वे महंगे हो जाएंगे. इसके साथ ही आपकी ईएमआई भी बढ़ जाएगी.

लोकसभा में महंगाई पर ये बोलीं सीतारमण
राज्यसभा से पहले लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर बहस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने विपक्ष के तमाम सवालों के जवाब दिए थे. उन्होंने माना कि देश में इस वक्त महंगाई है, लेकिन यूपीए  की सरकार के कार्यकाल के मुकाबले कम है. इस बीच मंदी के मुद्दे पर वित्त मंत्री ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि भारत में मंदी आने की कोई आशंका नहीं है. देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है और बेहतर तरीके से आगे बढ़ रही है.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...