24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'सेटिंग हो गई है' मैसेज देने के लिए PM मोदी से मिलती...

‘सेटिंग हो गई है’ मैसेज देने के लिए PM मोदी से मिलती हैं ममता, दिलीप घोष के बयान से बवाल

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठकों का उपयोग यह संदेश देने के लिए करती हैं कि सेटिंग हो गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बात पर ध्यान देन चाहिए. उसे ममता के झांसे में नहीं आना चाहिए.

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के इन आरोपा को खारिज किया है. टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा,”हमारे विरोधी बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं.” सूत्रों ने बताया कि टीएमसी प्रमुख दिल्ली में आज शाम राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय के आवास पर पार्टी सांसदों से मुलाकात करेंगी. बनर्जी संसदों से मौजूदा मॉनसून सत्र और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर सकती हैं. इसके अलावा वह उनसे हाल ही में पश्चिम बंगाल में घोषित सात नए जिलों के नामों के सुझाव भी मांग सकती हैं.

द्रौपदी मुर्मू, सोनिया से भी करेंगे मुलाकात
ममता बनर्जी गुरुवार शाम को चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंच गई हैं. ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती है. बनर्जी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की उम्मीद है.

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि ममता पीएम से पश्चिम बंगाल के लिए जीएसटी बकाया सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक बनर्जी का संसद के केंद्रीय कक्ष जाने और विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है. इसके अलावा वह विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर सकती हैं.

नीति आयोग की बैठक में होंगी शामिल
प्रधानमंत्री मोदी सात अगस्त को नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. परिषद की यह बैठक नियमित तौर पर होती है. इसकी पहली बैठक आठ फरवरी 2015 को हुई थी. पिछले वर्ष इस बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थीं.

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...