6.5 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराज्यआगरा में दिल दहलाने वाली घटना, चांदी व्यापारी का कटा सिर लेकर...

आगरा में दिल दहलाने वाली घटना, चांदी व्यापारी का कटा सिर लेकर बीजेपी नेता पूरे शहर में घूमता रहा

Published on

आगरा:

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीजेपी कार्यकर्ता ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। उसने अपने ही दोस्त के सिर में पहले गोली मार हत्या कर दी। इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को फेंककर सिर को कार में रखकर उसे ठिकाने लगाने के फिराक में इधर-उधर घूमता रहा। इसी बीच उसे पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस जघन्य हत्याकांड में उसका एक अन्य साथी भी शामिल था। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस हत्या के पीछे का कारण पता करने के प्रयास में लगी है। हत्यारोपी और मृतक दोनों की बीजेपी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना गांव की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे पुलिस गश्त कर रही थी, तभी उन्हें जंगल में एक कार खड़ी नजर आई। एक युवक कार से बाहर खड़ा था। जब पुलिस कार के पास पहुंची तो वहां एक युवक की सिर विहीन लाश पड़ी थी। कार के भीतर एक अन्य युवक बैठा हुआ था। पिछली सीट पर देखा तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। सीट पर किसी युवक का सिर पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों की आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक चांदी कारोबारी नितिन वर्मा है। उसके भाई प्रवीन और अन्य परिवारीजनों ने मृतक की शिनाख्त की है। वह गुरुवार शाम को बेलनगंज के रहने वाले टिंकू भार्गव के साथ गए थे। उसके बाद लौटे नहीं।

अनुसूचित मोर्चा में जिलाध्यक्ष है हत्यारोपी
पुलिस ने बताया कि लोहामंडी तरकारी गली के रहने वाले चांदी व्यापारी नितिन वर्मा के घर के बाहरी हिस्से में अपनी दुकान थी। नितिन वर्मा बीजेपी के गोपेश्वर मंडल में उपाध्यक्ष थे। नितिन की पत्नी ने बताया कि शाम को जब नितिन को फोन किया तो उसने बताया कि वह बेलनगंज रहने वाले टिंकू के साथ है। कुछ ही देर में घर आ जाएगा, लेकिन रात होने पर जब दोबारा फोन किया तो फोन स्विच ऑफ हो गया। टिंकू को फोन किया तो उसका भी बंद आ रहा था। टिंकू बीजेपी अनुसूचित मोर्चा में जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है।

पहले गोली मारी फिर काट दिया गला
थाना सिकंदरा पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में टिंकू भार्गव और उसके साथ अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने नितिन के साथ पहले शराब पिलाई। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिर दोनों ने धारदार हथियार से सिर अलग कर दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि टिंकू अपने किसी परिचित की कार लेकर आया था। उसकी नंबर प्लेट भी बदल दी थी ताकि सीसीटीवी में उसका नंबर ट्रेस ना हो सके।

Latest articles

भोपाल के ताराचंद वर्मा ने जबलपुर में गाड़े सफलता के झंडे, नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण पदक

भोपाल जबलपुर के रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजधानी...

भेल करखाने में भेल कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने पर लग सकता है बैन — कारखाने की सुरक्षा पर उठ रहा है सवाल

भोपाल महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल कारखाने में जल्द ही भेल कर्मचारियों...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...