16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस का 'ब्लैक फ्राइडे': सोनिया, राहुल, खड़गे.... सफेद छोड़ आज काले कपड़ों...

कांग्रेस का ‘ब्लैक फ्राइडे’: सोनिया, राहुल, खड़गे…. सफेद छोड़ आज काले कपड़ों में उतरी पूरी पार्टी

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने आज बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत की गई थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य पार्टी सांसद काले कपड़े पहन कर संसद पहुंचे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी महंगाई और जीएसटी विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध करते हुए जब वह रायसीना हिल्स की तरफ आगे बढ़ीं तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वह जमीन पर बैठक ताली पीटकर विरोध जताने लगीं।

कांग्रेस का ‘काला’ विरोध
कांग्रेस का महंगाई और बेरोजगारी को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज आज अलग ही अंदाज में नजर आए। सभी नेता विरोध स्वरूप आज काले कपड़े पहन संसद पहुंचे। महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ नजर आए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दौरान पूरी तरह से काले कपड़ों में नजर आए। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर आम लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेसी नेता हुए एकजुट
कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी खड़गे काले कुर्ते और काली पगड़ी में नजर आए। संसद परिसर में खड़गे के साथ कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल, रंजीत रंजन समेत अन्य सांसद भी काले कपड़ों में नजर आए। महंगाई के विरोध में काले कपड़े पहने सांसदों के बीच राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष काले कुर्ते के साथ ही काली पगड़ी पहने नजर आए।

​लोगों के बोझ और डर की शिकायतों को आवाज
कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि यह विरोध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। मूल्य वृद्धि सभी को प्रभावित करती है। एक राजनीतिक दल के रूप में और निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में हम लोगों के बोझ और भय की शिकायतों को आवाज देने के लिए बाध्य हैं। हम यही कर रहे हैं:

​’ये हमें विरोध की अनुमति नहीं दे रहे’
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। वे हमें विरोध करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सभी सांसद खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश करेंगे। हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों के मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि इस देश की जनता पर जो प्रहार हो रहे हैं, उसके लिए हम लड़ रहे हैं। ये लड़ाई लंबी है और हम लड़ते रहेंगे। बेरोजगारी और महंगाई हमारा मुद्दा है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...