7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल के बयान से छेड़छाड़ मामला: टीवी न्यूज चैनल के एडिटर को...

राहुल के बयान से छेड़छाड़ मामला: टीवी न्यूज चैनल के एडिटर को मिली राहत, नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान को गलत संदर्भ में दिखाने के मामले में आरोपी को राहत दी है। एक टीवी चैनल के न्यूज एडिटर ने इस मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले 8 जुलाई को इसी चैनल के एंकर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी। गौरतलब है कि टीवी चैनल के एडिटर के खिलाफ कुछ राज्यों में इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट से एडिटर ने तमाम केस में प्रोटेक्शन की गुहार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार को मामले में नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले में कोर्ट ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ मौजूदा एफआईआर में कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए और साथ ही इस मामले में भविष्य में होने वाले केस से भी सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी एडिटर को राहत दी है ऐसी ही राहत टीवी एंकर को भी मिल चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा केस को पुराने केस के साथ टैग कर दिया है। आरोपी ओर से पेश वकील ने कहा है कि एक जुलाई को टीवी प्रोग्राम में जो विडियो चलाया गया था उसे वापस ले लिया गया और टीवी एंकर ने माफी भी मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में राजस्थान में दर्ज केस में छानबीन जारी रखने की अनुमति दे दी है जबकि रायपुर में छानबीन पर रोक लगा दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...