14.8 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यनोएडा के पॉश कॉलोनी में BJP नेता ने महिला को दी गालियां,...

नोएडा के पॉश कॉलोनी में BJP नेता ने महिला को दी गालियां, मारा धक्का, Video वायरल

Published on

नोएडा ,

भारतीय जनता पार्टी के नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दबंग टाइप ये नेता एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में एक जगह ये नेता महिला को धक्‍का देते हुए भी नजर आ रहा है. इस वीडियो को वहीं मौजूद किसी शख्‍स ने रिकॉर्ड कर लिया. बीजेपी नेता जब यह हरकत कर रहा था तो आसपास भी कई लोग मौजूद थे. यह वीडियो नोएडा के सेक्टर 93 बी में मौजूद ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी का है.

जानकारी के मुताबिक वीडियो में दिख रहा शख्स बीजेपी के किसान मोर्चा का नेता श्रीकांत त्यागी है, आरोप है कि श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी के पार्क में अवैध कब्जा कर रखा है, जिसको लेकर सोसाइटी के निवासी आए दिन शिकायत करते रहते हैं. श्रीकांत को 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का नोटिस भी मिल चुका है. लेकिन श्रीकांत सोसाइटी के निवासियों पर खुद को बड़ा नेता बताकर सत्ता का रौब झाड़ते हुए अवैध कब्जे को हटाने से मना कर देता है.

बताया जा रहा है कि एक महिला इसे अवैध कब्जे को लेकर श्रीकांत से बातचीत कर रही थी इसी दौरान बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी अपना आपा खो बैठा और महिला के साथ गाली गलौज करने लगा. महिला ने जब विरोध किया तो श्रीकांत ने महिला को तेजी से धक्का दिया और मार मारपीट की भी कोशिश की, पूरी घटना आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं ‘आजतक’ ने बीजेपी नेता से इस घटना के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर फोन काट दिया.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. श्रीकांत त्‍यागी वीडियो में काले रंग का ट्रैकसूट पहने हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें वो महिला से लगातार अपशब्‍द कह रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग श्रीकांत त्‍यागी को समझा रहे हैं भाई साहब छोड़ दीजिए,रहने दीजिए. लेकिन ये शख्स मानता नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. स्वाति मालीवाल ने कहा है कि दिल्ली महिला आयोग ने यूपी पुलिस के संबंधित अधिकारी से बात की है और इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...