19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिआजतक मौसम सुहाना था, अब न जाने कैसा मौसम आएगा, खड़गे का...

आजतक मौसम सुहाना था, अब न जाने कैसा मौसम आएगा, खड़गे का किसपर निशाना?

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा के चेयरमैन और उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू के विदाई भाषण के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नायडू की सक्रियता और उनके कामों को याद किया। लेकिन साथ ही कहा कि उनके जाने के बाद मौसम बहुत सताएगा। उन्होंने कहा कि आपके बाद क्या मौसम होगा और कैसा सताएगा मुझे मालूम नहीं। इस बयान से खड़गे क्या कहना चाहते हैं यो तो नहीं मालूम लेकिन उनकी इस बात में सदन में जोरदार ठहाका गूंजा। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ नायडू के बाद उपराष्ट्रपति पद ग्रहण करने वाले हैं।

आपके बाद मौसम बहुत सताएगा
खड़गे ने कहा कि नायडू ने सदन में कई तरह के बदलाव किए और 14 पूर्ण सेशन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि बेशक हम दो अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं, मेरी विचारधारा तो सबको मालूम है। लेकिन आपके लिए कुछ कहना चाहता हूं..
अगर तलाश करूं तो कोई मिल जाएगा
मगर आपकी तरह कौन हमें मिलेगा
आपके साथ से यह मंजर रौनक जैसा है
आपके बाद में मौसम बहुत सताएगा

पीएम जैसी बुलंद आवाज नहीं
खड़गे ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि मुझे कोल्ड हो रखा है और मेरी आवाज उतनी बुलंद नहीं है, जिस तरीके से प्राइम मिनिस्टर ने अपनी बात रखी है। ऐसा भी होता है जो पहले वक्ता बात करते हैं, बफे सिस्टम टाइप, जो पहले जाते हैं पंक्ति में उनको ज्यादा खाना मिलता है। जो बाद में वहां जाएंगे, थोड़ा फिर उधर-इधर की बातें बोलते हैं। लेकिन मैं आपके सामने चंद बातें रखना चाहता हूं।

बदलावों की तारीफ
खड़गे ने नायडू के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि आपने कई तरह के बदलाव किए। आप काफी सक्रिय रहे हैं। महिला आरक्षण बिल पर सहमति बनाने और कई दूसरी बातें आपने खुलकर कहीं। मुझे भरोसा है कि सरकार ये काम जो आप अधूरे छोड़कर जा रहे हैं, उसे पूरा करेगी। ये इसलिए मैं कह रहा हूं कि आपने प्रेशर के दौरान काम किया है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...