8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यबीजेपी फंस गई तो ठीकरा मेरे सिर फोड़ रही है, श्रीकांत त्‍यागी...

बीजेपी फंस गई तो ठीकरा मेरे सिर फोड़ रही है, श्रीकांत त्‍यागी को MLA पास देने के आरोपों पर बोले स्‍वामी प्रसाद मौर्य

Published on

कुशीनगर

श्रीकांत त्यागी को विधायक का पास देने के मुद्दे पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बीजेपी पूरे देश को झूठ और भ्रमजाल में फंसा रही है। नोएडा का श्रीकांत त्‍यागी इस समय 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में है। उस पर एक महिला के साथ अभद्रता का आरोप है। उसकी एक कार पर विधायक का स्टिकर मिला है जिसके बारे में उसका कहना है कि इसे स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था।

इस पर सफाई देते हुए स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, भाजपा पूरे देश को झूठ और भ्रमजाल में फंसा रही है। पिछलेल 4 दिन से लगातार भाजपा के किसान मोर्चा के रूप में उसका नाम चल रहा है। पिछले 7-8 माह से कोई पास नहीं बना। पिछले कई महीने से मैं विधानसभा में नहीं गया। मैं 11 जुलाई को एमएलसी बना इसके बाद कोई पास नहीं बना तो कहां से श्रीकांत त्यागी का पास बन गया।’

‘ये भाजपा का झूठ है, तिकड़म है’
उन्‍होंने आगे कहा, ‘मैंने श्रीकांत त्यागी को कोई पास नहीं दिया। ये भाजपा का झूठ है, तिकड़म है। भाजपा अपनी गलती का ठीकरा मेरे ऊपर फोड रही है। जब मैं बीजेपी का मंत्री रहा होऊंगा तो किसी ने मंत्री का पास बनवा लिया होगा। साल 2017 में वह (श्रीकांत त्‍यागी) भाजपा नेता के रूप में मिला था। इसके बाद वह मुझसे कभी नहीं मिला।

‘श्रीकांत पर भाजपा की कृपा है’
सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘भाजपा अपना नापाक ठीकरा फोड़ने को कोशिश कर रही है। एमएलसी बनने के बाद मुझे अनुमन्य सुरक्षाकर्मी भी नहीं मिले। श्रीकांत को आधे दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मिले थे। बिना भाजपा सरकार की कृपा के ये संभव नहीं है।

बीजेपी के ऊपर हमला करते हुए मौर्य ने कहा, ‘आज जब उसपर आंच आ रही है तो सोची समझी साजिश के तहत स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम ले रहे हैं। मैंने श्रीकांत त्यागी को कोई पास नहीं दिया था। पिछले 4 साल से मेरी उससे मुलाकात नहीं हुई है। भाजपा क्यों बार-बार कह रही है मेरा उससे संबंध था। भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ उसका फोटो था। तो भाजपा इससे कैसे इनकार कर सकती है।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...