14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार कल 8वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, तेजस्वी होंगे...

नीतीश कुमार कल 8वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, तेजस्वी होंगे डिप्टी CM

Published on

पटना

नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। जेडीयू के नेता नीतीश बुधवार दोपहर दो बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि, राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि नीतीश कुमार कल दोपहर दो बजे राजभवन में आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि पहले शपथ ग्रहण का समय शाम 4 बजे था लेकिन अब दो बजे किया गया है। यह जानकारी आरजेडी ने साझा की है। मीडिया सूत्रों से पता लगा है कि बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने फोन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी बात की है।

164 विधायकों का समर्थन
इससे पहले राजभवन में विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनके साथ सात पार्टियों का समर्थन है। जिसमें 164 विधायक हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक का भी सपोर्ट है।

विपक्ष में अकेले बैठेगी भाजपा
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ छोटे दलों को नष्ट करना है। इस बार बिहार में ऐसा नहीं होगा। बिहार में सभी पार्टियों का हमे समर्थन है। ऐसे में विधानसभा में विपक्ष पर भाजपा अकेले बैठे नजर आएगी।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक
इससे इतर पटना में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के साथ धोखा किया है। जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। वहीं, रविशंकर प्रसाद ने भाजपा द्वारा उनकी पार्टी तोड़ने की बात नीतीश से पूछा सवाल। कहा कि हमारे साथ कैसे और क्यों आए थे, यह याद दिलाना जरूरी। उन्होंने कहा कि आपने लालू को छोड़ा था। हम चारा घोटाले की लड़ाई लड़ रहे थे। मैं वकील था, सुशील मोदी पेटिशनर थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आपने समता पार्टी बनाई थी। आप भाजपा के साथ रहे क्योंकि जंगलराज परिवारवाद लूट के खिलाफ थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...