9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यनीतीश के खिलाफ धरने पर BJP, नित्यानंद राय बोले- PM की कुर्सी...

नीतीश के खिलाफ धरने पर BJP, नित्यानंद राय बोले- PM की कुर्सी मोदी के लिए रिजर्व है

Published on

पटना

नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ एक बार फिर से उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लंगे। बीजेपी ने इसे विश्वासघात और जनादेश का अपमान बताते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी इस विश्वासघात को लेकर पूरे प्रदेश में ‘महाधरना अभियान’ के जरिए नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश करती नजर आ रही है। बीजेपी जनता के बीच जाकर बता रही है कि नीतीश कुमार ने किस तरह से उस जनादेश का अपमान किया है जो बिहार की जनता ने 2020 में एनडीए गठबंधन को दिया था। नीतीश कुमार के इस कदम को विश्वासघात बताते हुए बीजेपी ने 10 अगस्त को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के सामने धरना देकर अपना विरोध जताया। पार्टी नीतीश कुमार के खिलाफ 12 अगस्त को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों और 13 अगस्त को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भी इसी तरह से महाधरना का आयोजन करने जा रही है।

विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जिंदगी भर प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी को मिला है, कोई दूसरा प्रधानमंत्री बने यह देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। जिस व्यक्ति को विकास के नाम पर गुस्सा आता हो जिस व्यक्ति को यह पता ही नहीं है बिहार में तुष्टीकरण के कारण क्या-क्या नुकसान होता था। समाजवाद और राष्ट्रवाद का परिभाषा समझ में नीतीश कुमार को नहीं आता है।

उन्होंने आगे कहा कि आज जिस तरीके से जनादेश को धोखा दिया है वैसे दल के गोद में कांग्रेस और आरजेडी के जाकर बैठ गए हैं। प्रधानमंत्री बनने का तो दूर-दूर तक छोड़िए सात जन्म में क्या 49 जन्म भी ले लेंगे तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। प्रधानमंत्री का पद आरक्षित है नरेंद्र मोदी जी के लिए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...