6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहमारी कोई कंपनी है जो डरेंगे... ललन सिंह बोले- ED-सीबीआई का धौंस...

हमारी कोई कंपनी है जो डरेंगे… ललन सिंह बोले- ED-सीबीआई का धौंस हमें नहीं दिखाएं

Published on

बिहार में जेडीयू-महागठबंधन की नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ समारोह के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोला कि नीतीश ने विश्वासघात किया। हम लोगों ने जनमत के साथ खिलवाड़ किया है। जेडीयू अध्यक्ष ने करारा जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, नीतीश कुमार नहीं भारतीय जनता पार्टी विश्वासघाती है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को धोखा दिया। ललन सिंह ने आगे कहा कि इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी से हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हमारे विधायकों को कोई नहीं तोड़ सकता है।

‘सौ फीसदकार्यकर्ताओं ने कहा नहीं रहना NDA के साथ’
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने मंगलवार को पार्टी के सभी विधायक, विधान परिषद के सदस्य, पार्टी के सभी सांसदों से बात की। लगभग सभी ने ये कहा कि 2020 के चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं की वजह से बीजेपी जीती। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमें हराने का काम किया। इसी के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि हम अब NDA गठबंधन में नहीं रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद बीजेपी विधायकों और AIMIM के एक विधायक को छोड़कर सभी पार्टियों ने नीतीश कुमार का सपोर्ट किया। जिसके बाद हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया और नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विश्वासघाती है बीजेपी : ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि जनमत के साथ खिलवाड़ हुआ। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जेडीयू ने अरुणाचल प्रदेश में 7 सीटें जीतीं। हमारे छह विधायकों ने बीजेपी ने अपने में मिला लिया। 2019 में आपको जरूरत थी इसलिए कोई गड़बड़ नहीं हुई। 2020 का समय आया तो हमारे पार्टी के एक नेता (आरसीपी सिंह) को आपने अपने पाले में मिला लिया और षड्यंत्र किया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार नहीं, बीजेपी के नेता विश्वासघाती हैं।

‘नीतीश कुमार को जबरदस्ती बनाया गया मुख्यमंत्री’
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार पहले मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन जबरदस्ती उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद ‘छुटभैया’ नेता बयान दे रहे थे। नीतीश कुमार ने आंख बंद करके बीजेपी पर भरोसा किया लेकिन बीजेपी ने पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है। ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश जी से सुशील मोदी का अच्छा संबंध है। हमारे उनसे अच्छे संबंध हैं। इसकी सजा भारतीय जनता पार्टी ने सुशील मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में बर्दाश्त करने की क्षमता है, वो अब तक बर्दाश्त करते रहे, 2 साल तक बर्दाश्त किया।

‘सीबीआई, ED का डर नहीं’, बोले जेडीयू अध्यक्ष
ललन सिंह ने आगे कहा कि इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी से हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हमारी कोई कंपनी है? हम कोई मनी लॉन्ड्रिंग करते हैं जो डरेंगे। हम कोई कंपनी नहीं चलाते हैं। हम लोग की आमदनी वेतन से है। जितना ईडी लगाना है लगा लें। हमारे विधायकों को कोई नहीं तोड़ सकता है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...