15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराजनीति14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई

14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई

Published on

नई दिल्ली,

जगदीप धनखड़ आज (गुरुवार) दोपहर 12.30 बजे उप राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. दोपहर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई.इससे पहले वे सुबह 8.30 बजे राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इस संबंध में धनखड़ ने ट्वीट कर जानकारी दी.

बता दें कि हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की शानदार जीत हुई है. उन्होंने 528 वोट हासिल किए और जीत दर्ज की. जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले. उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 वोट डाले गए थे. इनमें 710 वोट वैध पाए गए. जबकि 15 वोट इनवैलिड मिले.

14वें उपराष्ट्रपति बने धनखड़
जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. इससे पहले सोमवार को संसद में 13वें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को विदाई दी गई. नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो गया है. हालांकि, छुट्टियां होने की वजह से उन्होंने पहले ही पद छोड़ दिया था.

कौन हैं जगदीप धनखड़?
जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुझुनूं जिले के रहने वाले हैं. वे उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे. एनडीए के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था. धनखड़ किसान परिवार से आते हैं. उनके पिता गोकुल चंद्र धनखड़ खेती करते थे. धनखड़ पेशे से वकील हैं.

जगदीप धनखड़ ने कानून की डिग्री लेने के लेने बाद वकालत शुरू की थी और साल 1990 में वे राजस्थान हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट बने. धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर देश की कई हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस की है. साल 1988 तक वह देश के प्रतिष्ठित वकीलों में शुमार हो गए थे.

30 साल का है राजनीतिक करियर धनखड़ का राजनीतिक करियर करीब 30 वर्षों का है. साल 1989 में वह सक्रिय राजनीति में आए और इसी वर्ष 9वीं लोकसभा के लिए झुनझुनू से जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार सांसद चुने गए. 1990 में वह चंद्रशेखर की सरकार में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. इसके बाद उन्होंने राजस्थान की राजनीति में भी हाथ आजमाए. 1993 से लेकर 1998 तक वह विधायक भी रहे.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...