16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीति'गरीब के खाने पर टैक्स, अमीरों का 5 लाख करोड़ कर्ज माफ',...

‘गरीब के खाने पर टैक्स, अमीरों का 5 लाख करोड़ कर्ज माफ’, केजरीवाल का केंद्र पर पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पीएम मोदी के ‘रेवड़ी कल्चर’ वाले तंज पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने गरीब के खाने पर भी टैक्स लगा दिया है, वहीं बड़े व्यापारियों का 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है.अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से जनता को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का विरोध किया जा रहा है, कहा जा रहा है कि सारी मुफ्त की सुविधाओं को बंद किया जाए. क्या केंद्र सरकार की आर्थिक हालत ज्यादा खराब तो नहीं हो गई है?

केजरीवाल बोले कि केंद्र सरकार जब अग्निपथ योजना लाई तब कहा गया कि इसको लाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि सैनिकों के पेंशन का खर्च इतना बढ़ गया कि केंद्र सरकार उसको बर्दाश्त नहीं कर पा रही. दिल्ली सीएम बोले कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई सरकार ऐसा कह रही है.आगे कहा गया कि केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लाने से भी मना किया है. केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के लिए पैसा नहीं होने की बात कही है और इस साल इसमें 25% की कटौती हुई है.

केंद्र से सीएम केजरीवाल के सवाल
दिल्ली सीएम ने पूछा कि केंद्र सरकार का 40 लाख का बजट है, लेकिन सारा पैसा कहां जा रहा है? केजरीवाल ने आगे आरोप लगाते हुए कहा, ‘इन्होंने (केंद्र) अपने सुपर अमीर दोस्तों के लाखों-करोड़ों के कर्जे माफ कर दिए, क्यों? ये कर्जे माफ नहीं होते तो टैक्स नहीं लगाना पड़ता. साढ़े 3 लाख करोड़ की आमदनी पेट्रोल-डीजल के टैक्स से होती है? कहां गया पैसा?’

केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि, ‘सरकारी स्कूल बंद करने की बात हो रही है. फ्री इलाज बंद होना चाहिए ऐसा कहा जा रहा है, लेकिन ऐसे में गरीब पैसा कहां से लाएगा. सरकारी पैसा चंद लोगों पे उड़ाया तो देश कैसे चलेगा?’

बीजेपी ने किया पलटवार
केजरीवाल के दावे पर बीजेपी की तरफ से आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्ज माफ नहीं किया है, बल्कि 2014-15 से 6.5 लाख करोड़ का कर्ज वसूल किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने ऐसा कहीं नहीं कहा कि अग्नीवीर स्कीम पेंशन बिल को कम करने के लिए लाई गई है. मालवीय ने कहा कि मोदी सरकार के पास सेना के लिए पैसा है. यह भी कहा गया कि खुले खाने के सामान पर कोई टैक्स सरकार ने नहीं लगाया है. वहीं राज्यों द्वारा वसूले जाने वाला VAT पहले से लगता रहा है.

अमित मालवीय ने आगे कहा कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं कि सरकार ने MNREGA स्कीम के बजट में कटौती की है. बल्कि राज्य पैसा खर्च करने में विफल रहे हैं. मालवीय ने आगे कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है.

Latest articles

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...

निजी कंपनी में तिलक-बिंदी और कलावा पर ‘बैन’, हिंदू उत्सव समिति का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों...

कर्ज चुकाने पहुंचे किसान पर ही बढ़ा ब्याज का बोझ, नियमों में फंसे किसान परेशान

भोपाल। मप्र में सहकारिता विभाग के नियम और गेहूं खरीदी की तारीखों के बीच...

बीजेपी पार्षद के ‘लापता’ होने के बंटे पम्पलेट्स जानकारी देने वाले को 5 हजार का इनाम घोषित

भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई,...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...