9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यकोलकाता एयरपोर्ट पर अचानक उतरे 'फाइटर जेट', आखिर क्या है पूरा मामला?

कोलकाता एयरपोर्ट पर अचानक उतरे ‘फाइटर जेट’, आखिर क्या है पूरा मामला?

Published on

कोलकाता,

कोलकाता के आकाश में मंगलवार को जब लोगों ने फाइटर जेट की गर्जना सुनी, तो उन्हें अपने पर विश्वास ही नहीं हुआ. कोलकाता के न्यू टाउन एयरपोर्ट के आसपास, जब अचानक से युद्धक विमानों का शोर सुनाई दिया, तो लोगों के बीच कौतूहल और डर दोनों तरह के भाव देखे गए. आखिर फाइटर जेट , वो भी कोलकाता में क्या कर रहे हैं? इसी सवाल ने सबको घेर लिया

तो हम आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर से कोलकाता में दक्षिण कोरिया के 9 ब्लैक ईगल एयरप्लेन्स ने डेरा डाला है. लेकिन ये किसी तरह के युद्ध का आगाज नहीं है. बल्कि ये फाइटर जेट यहां एयरपोर्ट के एप्रॉन एरिया में पार्क है. ये सभी कोरियाई फाइटर जेट (T50B) हैं. काले और पीले रंग के इन विमानों पर बड़े-बड़े अक्षरों में Black Eagles लिखा है.

अब सवाल ये है कि जब युद्ध नहीं है, तो फिर अचानक से कोलकाता एयरपोर्ट पर ये फाइटर जेट कर क्या रहे है? तो इसका जवाब मिला एयरपोर्ट के अधिकारियों से. उनका कहना है कि एयरपोर्ट इन विमानों को शेल्टर दे रहा है. बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है. इसके हिसाब से ये कोरियन फाइटर जेट कोलकाता एयरपोर्ट पर ईंधन भरवाने और पॉयलटों के आराम के लिए उतरे हैं.

कोरिया के ब्लैग ईगल एयरक्राफ्ट आमतौर पर ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. ये 9 कोरियाई विमान ब्रिटिश एयर शो में भाग लेने इंग्लैंड गए थे. जब मंगलवार को कोलकाता पहुंचे, तो ईंधन भरवाने और आराम करने के लिए वो यहां रुके.यूरोप से लौटते समय ईंधन भरवाने और आराम करने के लिए उन्होंने कोलकाता एयरपोर्ट का चुनाव किया.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...