16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयचाइनीज मांझे ने छीन ली एक और जिंदगी, रक्षाबंधन पर बाइक सवार...

चाइनीज मांझे ने छीन ली एक और जिंदगी, रक्षाबंधन पर बाइक सवार की गला कटने से मौत

Published on

नई दिल्ली

रक्षाबंधन की शाम शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर बाइक पर जा रहे विपिन कुमार (35) का गला चाइनीज मांझे से कट गया। बचने के लिए हाथ आगे किया तो, वह भी कट गया। बाइक साइड में लगाकर जैसे ही पत्नी और बेटी को नीचे उतारा, वह सड़क पर गिर पड़े। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत और सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने का केस दर्ज कर लिया है। चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से मौत का इस साल यह दूसरा मामला है।

ब्रेड सप्लाई का करते थे काम
विपिन कुमार परिवार के साथ नांगलोई के राजधानी पार्क में रहते थे। फैमिली में पत्नी अन्नू, 3 बेटियां सिया (12), राधिका (9) और श्रुति (6) हैं। विपिन ब्रेड सप्लाई का काम करते थे। वह बुधवार शाम को पत्नी और छोटी बेटी श्रुति को लेकर यूपी के लोनी में अपनी ससुराल रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। विपिन बाइक चला रहे थे। बेटी आगे और पत्नी पीछे बैठीं थीं। शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर शाम करीब 5 बजे अचानक से मांझा विपिन के गले से लिपट गया और तेजी से खून बहने लगा। विपिन ने हाथ से मांझे को हटाने की कोशिश की तो, उनका हाथ भी कट गया।

बाइक से उतरते ही नीचे गिर पड़े
उन्होंने बाइक रोकी और पत्नी और बेटी को नीचे उतारा। खुद बाइक से नीचे उतरते ही गिर पड़े। पत्नी को समझ नहीं आया कि हुआ क्या। विपिन का हेलमेट हटाया तो उनकी गर्दन पर काफी गहरा कट लगा था और खून तेजी से बह रहा था था। आसपास के लोगों से मदद लेकर वह उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर लेकर गईं, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर इलाज के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद गुरुवार को विपिन का शव परिजनों को सौंप दिया।

भांजी ने बांधी थी राखी
परिजनों ने बताया कि विपिन की भांजी कुछ दिन पहले ही नांगलोई स्थित उनके घर आ गईं थीं। वह यूपी के शामली में रहने वाली अपनी मां और विपिन की बहन की तरफ से राखी बांधने आईं थीं। इसलिए गुरुवार सुबह पहले घर पर ही भांजी मीनाक्षी ने उन्हें राखी बांधी। इसके बाद वह शाम को ससुराल के लिए निकले थे, ताकि पत्नी अपने भाइयों को राखी बांध सके।

3 बच्चों को लेकर सब चिंतित
विपिन की 12, 9 और 6 साल की तीन बेटियां हैं। श्रुति हादसे के वक्त बाइक पर आगे बैठी थी। वह मांझे से बच गई, लेकिन उनके पिता इसकी चपेट में आ गए। परिजनों ने बताया कि पिता को तड़पते हुए बच्ची ने देखा था, जिससे वह सदमे में है। विपिन की पत्नी भी पति की मौत के बाद से बदहवास है। वह समझ नहीं पा रही है कि अब तीन बच्चों के भविष्य का क्या होगा।

पुलिस ने पकड़े दो पतंगबाज
शास्त्री पार्क पुलिस ने ई-ब्लॉक की ओर से फ्लाईओवर की तरफ शाम करीब 6:30 बजे उड़ रही पतंगों का पीछा किया। एक घर की छत पर एक लड़का पतंग उड़ा रहा था और दूसरा चरखी पकड़कर खड़ा था। मोहम्मद फरहान (18) पतंग उड़ा रहा था और अनवर (20) ढील दे रहा था। इनसे चाइनीज मांझा मिला। इन पर सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

खतरनाक है शास्त्री पार्क फ्लाईओवर
28 जून 2021 : नंद नगरी निवासी निशा स्कूटर से जा रही थी, तभी शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर गर्दन मांझे से कट गई। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।
28 जुलाई 2021 : मुस्तफाबाद के रहने वाले असरद अहमद टू-वीलर पर सवार होने के बाद शास्त्री पार्क इलाके में मांझे से घायल हुए।
13 जून 2021 : शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर ब्रह्मपुरी के वहीद (38) की गर्दन पर मांझा उलझा, जिसे हटाने की कोशिश में उनका हाथ भी कट गया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...