11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'मैं डकैत नहीं, रिकॉर्ड चेक कर लो', BJP विधायक और दरोगा का...

‘मैं डकैत नहीं, रिकॉर्ड चेक कर लो’, BJP विधायक और दरोगा का वीडियो वायरल

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीजेपी विधायक राहुल बच्चा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. इसमें पुलिस के एक दरोगा और विधायक जमकर बहस हो रही है. BJP MLA कहते नजर आ रहे हैं कि वह डकैत नहीं हैं. चाहे तो उनका रिकॉर्ड चेक कर लिया जाए. इस पर दरोगा ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया. यह पूरा मामला जिले के शिवराजपुर थाने का है.

बताया जा रहा है कि किसी केस के चलते गुरुवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राहुल बच्चा अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे. उन्होंने जब दरोगा हरीश यादव से केस की जानकारी मांगी तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान बीजेपी विधायक ने दरोगा को कहा, ”मैं डकैत नहीं हूं. मेरा बाबू पुरवा थाने में रिकॉर्ड चेक कर लीजिए.”

इस पर दारोगा ने भी मजेदार जवाब दिया, ”मेरा भी 20 करोड़ लोगों में सिलेक्शन हुआ है.” इस दौरान विधायक के समर्थक ने भी दरोगा को कहा कि राहुल बच्चा क्षेत्र के विधायक हैं और आप उनसे इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकते.” बीजेपी विधायक और समर्थकों का दारोगा के साथ बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वैसे यह वीडियो गुरुवार का है.

विधायक राहुल बच्चा का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी स्वरूप सिंह से की, जिस पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. MLA ने कहा कि हम बस केस की जानकारी मांग रहे थे. लेकिन दरोगा ने हमसे बहस की. चाहे जनप्रतिनिधि किसी भी पार्टी का हो. पुलिस को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...