4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी इस छोटे से डिवाइस से बिना रुके घंटों तक देते...

PM मोदी इस छोटे से डिवाइस से बिना रुके घंटों तक देते हैं भाषण, कोई देख भी नहीं पाता इसे

Published on

नई दिल्ली

आज से कुछ महीने पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था। जिसमें किसी समस्या की वजह से प्रधानमंत्री मोदी को अपना संबोधन बीच में रोकना पड़ा था। विपक्षी दलों ने इसका काफी मुद्दा बनाया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

आज हम उसी डिवाइस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी मदद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या कोई जननेता घंटों तक भाषण देता है। इस डिवाइस को टेलीप्रॉम्प्टर या ऑटोक्यू कहा जाता है। ये कैमरे के सामने फिट कर दिया जाता है। इसमें बड़े-बड़े अक्षर नीचे से ऊपर की तरफ जाते हैं। यूं तो बहुत सारे टेलीप्रॉम्प्टर बाजार में उपलब्ध हैं। अक्सर आपने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आस-पास ग्लास का पैनल देखा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ ग्लास का पैनल देखने के बाद कोई भी चखमा खा सकता है। क्योंकि अक्सर लोगों को लगता है कि ये प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बनाया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि इसमें बड़े बड़े अक्षर चलते हैं। यहीं से पीएम मोदी देखकर अपनी स्पीच पूरी करते हैं। टेलीप्रॉम्प्टर या तो खुद स्पीच देने वाला व्यक्ति चलाता है या कैमरे के पीछे की तरफ खड़े किसी शख्स की ये जिम्मेदारी होती है। इसमें शब्दों को आगे या पीछे की तरफ भी आसानी से किया जा सकता है।

कितनी होती है कीमत?
अब कीमत तो टेलीप्रॉम्प्टर की कोई फिक्स नहीं होती है। ये भी क्वालिटी, डिजाइन और स्टाइल पर निर्भर करती है। लेकिन इसे खरीदने के लिए कम से कम 50 हजार रुपए तो खर्च करने ही होते हैं। अगर क्वालिटी बेहतर होती जाएगी तो इसकी कीमत भी ज्यादा होती जाएगी। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी के सामने लगने वाले टेलीप्रॉम्प्टर की कीमत की कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...