10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeराजनीतिPM के भाषण से सियासी तकरार,कांग्रेस ने 'भाई भतीजावाद' पर पूछ लिया...

PM के भाषण से सियासी तकरार,कांग्रेस ने ‘भाई भतीजावाद’ पर पूछ लिया सवाल

Published on

नई दिल्ली

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस पार्टी में बयानबाजी शुरू हो गई है। पार्टी ने पीएम मोदी पर परंपरा बदलने और उसका स्तर कम करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पार्टी ने सरकार से किसानों की आय, सभी को घर जैसे वादों का मुद्दा उठाया है। खास बात है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए भाषण के दौरान पीएम ने भाई भतीजावाद और परिवारवाद के मुद्दे का जिक्र किया था।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि यह मौका राजनीतिक मुद्दों को उठाने का नहीं है, लेकिन पीएम मोदी ने परंपरा बदल दी। उन्होंने कहा कि पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। खेड़ा ने कहा, ’15 लाख, किसानों की आय को दोगुनी करने, सभी को घर मिलने के वादे का क्या हुआ।’ सोमवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए थे।

पीएम के भाई भतीजावाद के मुद्दे पर खेड़ा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह भाजपा का आंतरिक मुद्दा है।’ उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ही इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि उनका हमला अपने ही मंत्रियों पर था या उनके बेटों पर। हम नहीं जानते कि किसपर हमला हुआ था। लेकिन देश बीते 8 सालों का रिपोर्ट कार्ड चाहता है।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक दिन है और आज की मौका ज्यादा खास है, क्योंकि यह स्वतंत्रता दिवस का 75वां वर्ष है। लाल किले के प्राचीर से पहले शानदार भाषण दिए जाते रहे हैं, लेकिन जब पूरी दुनिया लाल किले की ओर देख रही थी, उनसे एक परिपक्व भाषण की उम्मीद थी।’

सोनिया गांधी ने भी उठाए सवाल
सोनिया ने लिखा, ‘साथियों, हमने बीते 75 वर्षों में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ करने पर तुली हुई है, जिसे कदापी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। राजनैतिक लाफ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानी तथा गांधी नेहरी पटेल आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...