3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़राष्ट्र निर्माण हमारे लिए सर्वोपरि है : ईडी प्रवीण चन्द्र झा

राष्ट्र निर्माण हमारे लिए सर्वोपरि है : ईडी प्रवीण चन्द्र झा

Published on

-76वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएचईएल में भव्य समारोह आयोजित

भेल हरिद्वार

समूचे राष्ट्र के साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी 76वां स्वतंत्रता दिवस तथा भारत की आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने ध्वजारोहण कर सलामी ली । उपनगरी स्कूलों की 13 तथा सीआईएसएफ की दो प्लाटून ने मार्च पास्ट कर भारतीयता के प्रतीक पवित्र तिरंगे को नमन किया ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने बीएचईएल हरिद्वार की प्रमुख उपलब्धियों तथा भावी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिर्वतन के वर्तमान दौर में देश का शीर्ष नेतृत्व ऊर्जा पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है । ऐसे में बीएचईएल राष्ट्र के प्रति वचनबद्वता दर्शाते हुए भारत की प्रगति हेतु कृत संकल्प है । इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, सीआईएसएफ कर्मियों, बेस्ट प्लाटून तथा बेस्ट प्लाटून कमाण्डर्स को सम्मानित किया गया ।

सर्वश्रेष्ठ छात्र प्लाटूनों में डीपीएस को प्रथम, बाल मंदिर को द्वितीय तथा विद्या मंदिर को तृतीय पुस्कार, सर्वश्रेष्ठ छात्रा प्लाटून में केंद्रीय विद्यालय को प्रथम, डीपीएस को द्वितीय तथा विद्या मंदिर को तृतीय पुरस्कार दिया गया । सर्वश्रेष्ठ प्लाटून कमांडर की श्रैणी में विद्या मंदिर के चंदन सिंह को बेस्ट ब्वायज प्लाटून कमांडर तथा डीपीएस की प्रियांशी कापरी को बेस्ट गर्ल्स प्लाटून कमांडर का पुरस्कार दिया गया ।

कार्यक्रम में बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका सुलेखा झा ने जब अनेकता में एकता के प्रतीक तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा तो सारा स्टेडियम भारत माता की जय के उदघोष से गूंज उठा । इस अवसर अनेक महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में उपनगरीवासी उपस्थित थे । मुख्य समारोह के पश्चात सभी अतिथियों व लेडीज क्लब की सदस्याओं ने मुख्य चिकित्सालय स्टाफ एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ फल वितरित किये ।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...