18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल के नाम एक और उपलब्धि: 'इंडियन एक्सप्रेस आईटी एक्सीलेंस अवार्ड'...

बीएचईएल भोपाल के नाम एक और उपलब्धि: ‘इंडियन एक्सप्रेस आईटी एक्सीलेंस अवार्ड’ से हुआ सम्मानित

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का लोहा मनवाते हुए ‘इंडियन एक्सप्रेस पीएसई आईटी एक्सीलेंस अवार्ड, 2026’ अपने नाम किया है। हैदराबाद में आयोजित ‘इंडिया पीएसई समिट’ के दौरान बीएचईएल को यह प्रतिष्ठित सम्मान ‘एंटरप्राइज़ एप्लिकेशन’ श्रेणी में प्रदान किया गया। इकाई स्तर पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में आज बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप के अपर महाप्रबंधक एसएन श्रीवास्तव को यह पुरस्कार सौंपा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी, सीसी एवं डीटीजी) गौतम मजूमदार और अपर महाप्रबंधक (आईटी) एनपी सनोडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस वर्ष इस पुरस्कार की दौड़ में देशभर के अग्रणी आईटी संगठनों, स्टार्टअप्स और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों की ओर से 300 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशिष्ट जूरी ने गहन मूल्यांकन के बाद बीएचईएल भोपाल के नवाचारों को सर्वश्रेष्ठ माना। यह पुरस्कार उन संस्थानों को दिया जाता है जिन्होंने आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्यप्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और वित्तीय लाभ जैसे ठोस परिणाम प्राप्त किए हों।

बीएचईएल के डीटीजी विभाग ने प्रौद्योगिकी के नए समाधान लागू कर संचालन व्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी और उत्तरदायी बनाया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बीएचईएल द्वारा विकसित एंटरप्राइज़ एप्लिकेशंस ने न केवल आंतरिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया है, बल्कि हितधारकों को भी बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की हैं। जूरी ने बीएचईएल के डिजिटल विजन और उसके सफल क्रियान्वयन की विशेष सराहना की।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...