18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Published on

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान

भोपाल। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज डीटीजी सभागार में वित्त विभाग द्वारा ‘डिजिटल बिल प्रोसेसिंग प्रणाली’ पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर डिजिटल नवाचारों के प्रति उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) चेतन मेहर ने ‘सुविधा पोर्टल’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वेंडर बिलों की डिजिटल प्रोसेसिंग से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने इस नवीन प्रणाली से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद डीटीजी के वरिष्ठ प्रबंधक महेश शर्मा ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण के जरिए प्रणाली की कार्यप्रणाली और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझाया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान डीटीजी इंजीनियर लक्ष्मी पटेल ने डिजिटल अप्रूवल सिस्टम की बारीकियों को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ साझा किया, जिससे प्रतिभागियों के लिए इस नई व्यवस्था को समझना आसान हो गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन उप प्रबंधक केशव चंद्र तिवारी द्वारा किया गया। समापन अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) शिवेंद्र सिंह राजावत ने डिजिटलाइजेशन को वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता बताया। उन्होंने कार्यस्थल पर इसके व्यापक उपयोग पर बल देते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। विभाग का मानना है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजिटल प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शासन की कार्यप्रणाली में गति लाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...