20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिजम्मू-कश्मीर कांग्रेस में हलचल, गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष...

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में हलचल, गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू कश्मीर कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. लेकिन अब कुछ ही घंटों बाद गुलाम नबी आजाद ने उस पद से इस्तीफा दे दिया है. अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस नेता ने कुछ घंटे बाद ही पार्टी द्वारा दिए गए पद से इस्तीफा क्यों दिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस ने अपने जम्मू-कश्मीर संगठन में बड़ा बदलाव किया था. संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कई नई नियुक्तियां की गई थीं. पार्टी ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष और तारिक हामिद कर्रा उपाध्यक्ष नियुक्त किया था. गुलाम नबी आजाद को राजनीतिक मामलों की समिति और समन्वय समिति का प्रमुख भी बनाया गया था. वहीं घोषणापत्र समिति का प्रमुख प्रो. सैफुद्दीन सोज और उपाध्यक्ष अधिवक्ता एमके भारद्वाज को बनाया गया था. प्रचार और प्रकाशन समिति का अध्यक्ष मूला राम नियुक्त हुए थे.

लेकिन इन नियुक्तियों के कुछ घंटे बाद ही गुलाम नबी आजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अब कहने को गुलाम नबी को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे इस पद से खुश नहीं थे? क्या वे पार्टी से किसी दूसरे पद की उम्मीद लगाए बैठे थे? अभी तक गुलाम नबी आजाद या फिर कांग्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वैसे कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी चाहती थीं कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में लड़े, इसी वजह से उन्हें ये बड़ा पद दिया गया था. लेकिन उस पद को स्वीकार कर फिर इस्तीफा देने की वजह से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो चुका है. क्या जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या गुलाम नबी आजाद किसी बात से खफा चल रहे हैं? सवाल कई हैं, लेकिन जवाब या तो गुलाम नबी आजाद दे सकते हैं या पार्टी कोई बयान जारी करेगी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...