3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़इस्कॉन भेल-श्रीकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व

इस्कॉन भेल-श्रीकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व

Published on

-भगवान राधा-गोविंद पहनेंगे स्पेशल फ्लॉवर ड्रेस, पुणे-मुंबई से आएंगे फूल

भोपाल

श्रीकृष्ण मंदिर-यादव सभा और इस्कॉन भेल बरखेड़ा में जन्माष्टमी का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। अगले दिन नंदोत्सव तथा इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद का 125 वां आविर्भाव महोत्सव भी मनाया जाएगा। यादव सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव एवं इस्कॉन भेल के प्रमुख रसानंद दास ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत सुबह साढ़े चार बजे मंगल आरती से होगी। इस दिन भगवान को विशेष फ्लॉवर ड्रेस पहनाकर विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके लिए नासिक, पुणे, मुंबई, इंदौर शहरों से फूल मंगवाए गए हैं। इसके अलावा इस्कॉन गर्ल्स फोरम की माताओं द्वारा भव्य 3डी रंगोली बनाई जाएगी। दिनभर ग्रंथों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर भंडारा चलेगा। तीन सौ क्विंटल का फलाहारी प्रसाद वितरण सुबह सात बजे से शुरू होगा जो भगवान के प्रगटोत्सव तक चलेगा। मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। पूरे मंदिर में आकर्षक पुष्प सज्जा की जाएगी। भगवान राधा-गोविंद का अभिषेकम रात 10 बजे शुरू होगा। इसके बाद महाभोग और रात 12 बजे आधी रात को भगवान की आरती होगी।

कृष्ण पर आधारित चित्रावली
भगवान कृष्ण पर आधारित वैदिक चित्रावली लगाई जाएगी। इसमें भगवान के जन्म से शुरू होकर कई लीलाएं दिखाई जाएंगी। यह चित्रावली आकर्षण का केंद्र होती है। पिछले साल भी आदमकद कटआउटों के साथ कई भक्तों ने तस्वीरें ली थी। इस चित्रावली में कालिया मर्दन, पूतना वध, कंस वध, द्वारका लीलाओं सहित कई कथाएं चित्रों से प्रदर्शित की जाएंगी। मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर सेल्फी जोन होंगे ताकि लोग जन्माष्टमी को यादगार बना सकें।

एक हजार व्यंजनों का भोग
इस बार भक्तों ने तय किया है कि वे भगवान को एक हजार व्यंजनों का भोग लगाएंगे। पिछले साल पांच सौ से ज्यादा व्यंजनों का भोग लगाया गया था। गृहस्थ भक्तों द्वारा अपने घर से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे। इसमें कई प्रकार पेय भी शामिल होंगे।

नॉन स्टॉप कीर्तन चलेगा
भगवान के जन्म के अवसर पर सुबह से चौबीस घंटे का नॉना स्टॉप कीर्तन शुरू होगा। हरे कृष्ण महामंत्र की थीम पर आधारित इस कीर्तन मेला में विभिन्न शहरों के कीर्तनीया भाग लेंगे। पिछले साल भी मंदिर में दश्र्न करने आए भक्तों ने विभिन्न हरे कृष्ण, हरे राम की धुन पर घंटों तक नृत्य किया था।

बच्चों के लिए कई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू
इस्कॉन भेल द्वारा बच्चों के लिए कई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू की गई हैं। इसमें कृष्ण लीला पर चित्रकारी, गीता से श्लोकों का पाठ, कृष्ण लीला पर प्रश्नोत्तरी, मधुर कीर्तन का गान, कृष्ण लीला का वर्णन, नृत्य प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इन सारी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बच्चो को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। बच्चों के लिए एक किड्स जोन बनाया जाएगा। इसमें इस्कॉन गर्ल्स फोरम की सदस्य आकर्षक गोपी डॉट्स एवं गोपी तिलक लगाएंगी। इसके अलावा बच्चे भगवान कृष्ण की लीलाओं से संबंधित ड्रेसस में आएंगे।

पूरे दिन चलेगा अभिषेक
जन्माष्टमी के अवसर पूरे दिन मंदिर में अभिषेक चलेगा। इस दिन कोई भी मंदिर में आकर भगवान का अभिषेक कर सकता है। जिनके घर में लड्?डृ गोपाल हैं वो भी अपने विग्रह मंदिर में ला सकते हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...