16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP: बेटी को तमंचे के बल पर उठा ले गए, फिर किया...

UP: बेटी को तमंचे के बल पर उठा ले गए, फिर किया रेप, पुलिस ने कहा- कर लो समझौता

Published on

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन में नाबालिक युवती के साथ गांव के ही रहने वाले युवक ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बेटी ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पिता को दी। आरोप है कि इसके बाद पिता मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा तो पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बजाय पुलिस उसके साथ समझौते का दबाव बनाती रही। पुलिस के इस मिजाज से तंग आकर पीड़िता के पिता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बेटी को इंसाफ दिलाने की बात कही।

दरअसल, तहरीर के मुताबिक पूरा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के व्यासपुरा का है। जहां पर तमंचे की नोक की दम पर एक नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी पिता को दी। इसके बाद पिता अपनी बेटी संग पूरे मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा तो स्थानीय पुलिस मामले को लेकर टालमटोल करती रही और पूरे प्रकरण में समझौते को लेकर दबाव बनाती रही। वहीं, पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी बेटी के साथ जो घटना हुई है उसमें मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।

पास बुलाकर तमंचा लगाया, फिर बाड़े में ले जाकर किया रेप
पीड़िता के पिता ने बताया कि बीती शाम 4 बजे के आसपास बेटी दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी इस दौरान गांव के मलखान और जीतू पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने आवाज देकर उसे बुलाया और जैसे ही वो पास पहुंची तो तमंचा लगाकर उसे बाड़े में ले गए और उसके कपड़े फाड़ने के बाद बेटी के साथ रेप किया। इसके बाद उपरोक्त लोग बेटी को धमकी देते हुए वहां से भाग गए और कहा कि अगर पुलिस में रिपोर्ट की तो घरवालों को जान से मार देंगे।

वहीं, इस पूरे प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक मामला आया है। एक लड़की ने शिकायती पत्र दिया है। जांच की जा रहीं है 164 के बयान लिए जा रहे हैं। मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके बाद जो तथ्य सामने निकलकर आयेगे उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...