11.8 C
London
Tuesday, February 24, 2026
Homeराज्यवायनाड में राहुल गांधी के दफ्तर में कांग्रेसियों ने ही की थी...

वायनाड में राहुल गांधी के दफ्तर में कांग्रेसियों ने ही की थी तोड़फोड़, राहुल के पीए समेत चार अरेस्ट

Published on

वायनाड

केरल के वायनाड में राहुल गांधी के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक राहुल गांधी का पीए भी बताया जा रहा है। दरअसल जून महीने में राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई थी और महात्मा गांधी के पोस्टर तक फाड़े गए थे। तब एसएफआई के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा था लेकिन अब पुलिस ने राहुल गांधी के स्टाफ समेत 4 कांग्रेसियों को अरेस्ट कर लिया है।

24 जून को वायनाड के सांसद राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई थी। कहा गया कि सीपीएम के स्टूडेंट विंग के समर्थकों ने राहुल गांधी के ऑफिस का घेराव किया था। दरअसल कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। उस फैसले में स्पष्ट कर दिया गया कि संरक्षित वनों, वन्यजीव अभ्यारण्यों के आसपास एक किमी वाला एरिया पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजे) रहने वाला है। इसे लेकर विवाद हुआ कि अगर नियम सख्ती से लागू किए गए तो पर्यावरण संवदेनशील क्षेत्र में रह रहे लोगों का क्या होगा।

पुलिस ने कांग्रेसियों को ही अरेस्ट किया
कांग्रेस ने एसएफआई के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, असल में यह तोड़फोड़ एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि कांग्रेस के ही कुछ वर्करों ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार को चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इसमें राहुल गांधी का पीए भी शामिल है। अभी तक कांग्रेस या फिर राहुल गांधी ने कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हुआ था
राहुल गांधी के दफ्तर पर हमले का वीडियो भी वायरल हुआ था। उस वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी ऑफिस की खिड़की की तरफ से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। उनकी तरफ से ऑफिस के अंदर तोड़फोड़ भी की गई जिस वजह से महात्मा गांधी की तस्वीर का फ्रेम भी टूट गया था।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल) भोपाल इकाई से 13 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने...

पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के संबंध में उच्च स्तरीय...

जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 114 आवेदकों की समस्याएं, मौके पर किया कई शिकायतों का निपटारा

भोपाल राजधानी के जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं...

गोविंदपुरा आईटीआई में ग्लोबल स्किल पार्क के साथ रोजगारोन्मुखी लघु अवधि प्रशिक्षण 11 मार्च से शुरू

भोपाल संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी समाचार के अनुसार शासकीय संभागीय आईटीआई गोविंदपुरा, भोपाल...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...