13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय14 घंटे, 15 मौत, सोमालिया में पस्त हुए आतंकी; ऐसे आजाद हुआ...

14 घंटे, 15 मौत, सोमालिया में पस्त हुए आतंकी; ऐसे आजाद हुआ होटल हयात

Published on

मोगादीशू

सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में आतंकवादियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को सफलता मिल गई है। खबर है कि होटल हयात को आतंकियो के कब्जे से आजाद करा लिया गया है। आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान करीब 15 लोगों की मौत हुई। इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब ने ली थी। फिलहाल, विस्फोटकों के लिए होटल की तलाशी जारी है। वहीं, बंधक बने लोगों को छुड़ा लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल कायदा से जुड़े अल शबाब ने मोगादीशू में होटल हयात पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने गोलीबारी से पहले दो कार धमाकों को अंजाम दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘दो कार बम के जरिए होटल हयात को निशाना बनाया गया। एक होटल के बैरियर के पास लगा और इसके बाद एक धमाका होटल के गेट पर हुआ। हमारा मानना है कि लड़ाके होटल के अंदर हैं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा अधिकारी अब्दुकादिर हसन ने बताया कि सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है। खास बात है कि हयात मोगादीशू के लोकप्रिय इलाकों में से एक है। यहां कई होटल मौजूद हैं, जिसमें सरकार के बड़े अधिकारियों और आम नागरिकों आना जाना रहता है।

खबर है कि आतंकवादी हमले के बीच स्पेशल पुलिस यूनिट ने दर्जनों लोगों को बचा लिया है। इसमें होटल का स्टाफ और कुछ मेहमान शामिल है। कहा जा रहा है कि हमले के वक्त होटल में सरकारी बैठक चल रही थी। सोमालिया में अल-शबाब बीते कई सालों से सरकार के खिलाफ सक्रिय है। इस आतंकी संगठन का सोमालिया के दक्षिण और मध्य क्षेत्र में खासा नियंत्रण है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...