7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्‍यक्ष बनने से राहुल का इनकार, 24 साल बाद गांधी परिवार...

कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने से राहुल का इनकार, 24 साल बाद गांधी परिवार के साये से बाहर आएगी पार्टी!

Published on

नई दिल्‍ली

137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी का अगला अध्‍यक्ष कौन बनेगा? पार्टी के भीतर इस सवाल के जवाब पर महामंथन फिर शुरू होने वाला है। इसी हफ्ते अगले कांग्रेस अध्‍यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। इस बीच खबर आई है कि पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी तमाम कांग्रेसियों की गुजारिशों के बावजूद वापसी को राजी नहीं हुए। एनडीटीवी ने कांग्रेस के आंतरिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि राहुल ने पार्टी नेताओं की पेशकश ठुकरा दी। अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने पहले ही स्‍वास्‍थ्‍य कारणों के चलते पद संभालने से इनकार कर दिया था। अधिकतर नेताओं की नजरें अब प्रियंका गांधी वाड्रा पर हैं ताकि पार्टी की कमान गांधी परिवार के भीतर ही रहे। हालांकि, प्रियंका कई मौकों पर पार्टी अध्‍यक्ष बनने से मना कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी में एक धड़ा ऐसा भी है जो गांधी परिवार से इतर अध्‍यक्ष तलाश रहा है। परिवार के तीनों सदस्‍यों के इनकार के बाद आसार यही बन रहे हैं कि कांग्रेस को गैर-गांधी अध्‍यक्ष मिलेगा। अगर इस महीने ऐसा होता है तो 24 साल बाद देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी गांधी परिवार के साये से दूर होगी।

गांधी परिवार का नेतृत्‍व से इनकार, अगला मुखिया कौन?
राहुल के इनकार से उन कांग्रेसियों को झटका लगा है जो गांधी परिवार के हाथ में ही पार्टी की कमान देखना चाहते थे। हालांकि, राहुल ने सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विरोध की कमान संभाल रखी है। अब गांधी परिवार के वफादारों का जोर प्रियंका को मनाने पर होगा। गैर-गांधी अध्‍यक्ष के लिए राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुछ और नामों पर विचार हो रहा है। 1998 के बाद से गांधी परिवार के सदस्‍य ही कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे हैं। पार्टी को रविवार (21 अगस्‍त) से नए अध्‍यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू करनी थी, मगर सहमति के अभाव में कवायद खटाई में पड़ती दिख रही है।

बार-बार इस्‍तीफे की पेशकश और मान-मनौव्‍वल
कांग्रेस पार्टी में नेतृत्‍व का संकट कई सालों से है। हाल के दिनों में यह संकट और गहराता ही गया है। चुनावों में लगातार हार और फिर बड़े-बड़े नेताओं के छोड़कर चले जाने से कांग्रेस खासी कमजोर हो गई है। ऐसे में पार्टी के भीतर से ही नेतृत्‍व के खिलाफ पुरजोर आवाजें उठीं। इसी साल मार्च में, वरिष्‍ठ नेताओं से बातचीत में सोनिया ने राहुल और प्रियंका संग इस्‍तीफा देने की पेशकश की थी मगर कांग्रेसियों ने दबाव डालकर अध्‍यक्ष चुने जाने तक बने रहने के लिए मना लिया। मई में उदयपुर में हुए ‘चिंतन शिविर’ में कांग्रेस ने नया अध्‍यक्ष चुनने की समयसीमा तय कर ली।

पार्टी का नया अध्‍यक्ष जो भी बने, उसके सामने चुनौती खासी बड़ी है। नए अध्‍यक्ष को रसातल में पहुंच चुकी पार्टी को फिर शिखर पर लाने की दिशा में जुटना होगा। 2024 में कांग्रेस अपने नए अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा के खिलाफ तीसरी लड़ाई के लिए उतरेगी। 2014 और 2019 की लड़ाइयां कांग्रेस बुरी तरह हारी थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...