16.2 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्य'हे विष्णु भगवान! हिंदुस्तान के अगले PM नीतीश कुमार हों', बिहार के...

‘हे विष्णु भगवान! हिंदुस्तान के अगले PM नीतीश कुमार हों’, बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने अब की प्रार्थना

Published on

गया

बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र यादव ने अब भगवान विष्णु से प्रार्थना की है कि ‘हिंदुस्तान का अगला प्रधानमंत्री नीतीश कुमार हों।’ गया में पितृपक्ष मेले की तैयारी का निरीक्षण के दौरान बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव मेला क्षेत्र में भ्रमण करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। मीडिया से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र यादव ने कहा कि वे भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हैं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हिंदुस्तान के अगले प्रधानमंत्री हों। मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें बिहार में महागठबंधन की सरकार पर पूरा भरोसा है। भगवान विष्णु की धरती गया से वे प्रार्थना करते हैं कि हिंदुस्तान का अगला प्रधानमंत्री नीतीश कुमार हों। यह आवाम की भी मांग है।

आरजेडी के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री बने सुरेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश, प्रधानमंत्री नहीं होंगे तो बिहार का कल्याण नहीं होगा, उद्धार नहीं होगा। नीतीश कुमार के देश के प्रधानमंत्री बनने से गरीबी समाप्त होगी। वे फल्गु माता के सामने खड़े हैं और उनसे आशीर्वाद मांगते हैं कि दिन दूनी रात चौगुनी करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, देश के अगले प्रधानमंत्री बने।

इस बार का पितृपक्ष मेला सबसे अलग होगा: सुरेंद्र यादव
सुरेंद्र यादव ने इस दौरान कहा कि हर बार पितृपक्ष मेले पर फल्गु नदी सूखी रहती थी। इससे यहां पिंडदान करने आए लोगों को परेशानी होती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार नदी में पानी है। यह सब सीएम नीतीश कुमार की वजह से ही संभव हो पाया है। नीतीश जी ने प्रण लिया था कि फल्गु नदी में पानी लाकर रहेंगे, जिसे उन्होंने कर दिखाया है। इस बार का पितृपक्ष मेला सबसे अलग होगा।

Latest articles

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

More like this