12.3 C
London
Sunday, February 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: सांसद आवास की छत से गिरकर लड़की की मौत, CCTV में...

दिल्ली: सांसद आवास की छत से गिरकर लड़की की मौत, CCTV में भी दिखी

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर मौजूद सांसद आवास अपार्टमेंट्स की छत से नीचे गिरने से एक 18 साल की युवती की मौत हो गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो मृतका की पहचान आयुषी के रूप के हुई, जो उसी इलाके के धोबी घाट में रहती थी. बताया गया कि MP’s Flats से युवती ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन को कॉल मिला कि पंडित पंत मार्ग पर मौजूद सांसद आवास यमुना अपार्टमेंट्स की छत से एक लड़की की संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने अपार्टमेंट के ग्राउण्ड फ्लोर पर लड़की का शव पड़ा हुआ पाया. जब पुलिस छत पर पहुंची तो वहां पर मृतका का बैग, मोबाइल और जूते मिले. इसके बाद घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल विशेषज्ञ की टीम ने भी पहुंचकर मुआयना किया है.

मृतका की पहचान नई दिल्ली के धोबीघाट ताल कटोरा रोड, झुग्गी नंबर-3 निवासी आयुषी पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आयुषी के माता-पिता से भी पूछताछ की गई है. जिसमें उन्होंने किसी से भी दुश्मनी न होने की बात कही है. फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है. इस मौत की हर एंगल की जांच की जा रही है और सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आयुषी के शव को आरएमएल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखी अकेली
आयुषी का यमुना अपार्टमेंट की लिफ्ट से बाहर निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है. वीडियो में आयुषी अकेली लिफ्ट से बाहर निकलती दिख रही है और हाथ में मोबाइल और बैग लिए हुए है. लिफ्ट से निकलकर वह एक गेट के अंदर जाती नजर आ रही है. अंदेशा जताया जा रहा है कि वह उसी रास्ते से छत पर पहुंची और नीचे कूद गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

एक करोड़ 45 लाख की लागत से संवरेगा मालीखेड़ी विसर्जन घाट — राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया करीब 2 करोड़ के विकास कार्यों का...

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को...

अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार

भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल करने...

जंगल में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक क्लब में  शनिवार दोपहर उस समय सनसनी...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...