16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यसुवेंदु के गढ़ में TMC ने मारी बाजी...52 में से 51 सीटें...

सुवेंदु के गढ़ में TMC ने मारी बाजी…52 में से 51 सीटें खाते में, सहकारी चुनाव में BJP ‘0’

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बीजेपी के लिए निराशा हाथ लगी है, जहां सहकारी चुनाव में पार्टी के दिग्गज नेता माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी के गढ़ में ही टीएमसी ने बाजी मार ली है। नंदीग्राम में हुए सहकारी चुनाव में 52 में से 51 सीटें टीएमसी के खाते में दर्ज हुई हैं। जबकि एक सीट लेफ्ट के खाते में रही। रविवार को आए सहकारी समिति के चुनाव नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। बीजेपी इस बात को लेकर चिंतित है कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि को-ऑपरेटिव चुनाव में पार्टी को इस तरह मुंह की खानी पड़ी। इन नतीजों के बाद माना जा रहा है कि कहीं न कही टीएमसी पार्टी के साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल भी इससे जरूर बढ़ेगा। बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी लोगों के बीच सही संवाद नहीं कर सकी, जिसके चलते ही यह निराशा हाथ लगी है।

नंदीग्राम में हार पर सवाल
नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी सहकारी चुनाव हार गई। वहीं टीएमसी के खाते में 52 में से 51 सीटें आईं। पश्चिम बंगाल के हनुभुंजा, घोलपुकुर, बिरुलिया सहकारी समिति के लिए मतदान रविवार को हुए थे। केसर ब्रिगेड कृषि विकास सहकारी समिति में बीजेपी खाता नहीं खोल पाई। इन नतीजों के आने के बाद बीजेपी में अंदरखाने काफी चर्चा है कि इस तरह से हार आखिरकार कैसे हो गई। बीजेपी से जुड़े एक स्थानीय नेता अरुण जाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक सहकारी चुनाव था और बीजेपी समाज में लोगों के बीच अच्छी तरह से संवाद नहीं कर पाई। इसी का नतीजा रहा कि हमें हार मिली है।

टीएमसी छोड़ थामा था बीजेपी का दामन
सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा था। इसके साथ ही नंदीग्राम चुनाव में दीदी यानी कि ममता बनर्जी को शिकस्त भी दी थी। सुवेंदु ने दिसंबर 2020 में TMC छोड़ दी थी। इसके बाद अधिकारी ने अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था। इस दौरान सुवेंदु के साथ कई टीएमसी विधायक भी बीजेपी में शामिल हुए थे। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम संसदीय सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 1,956 मतों से मात दी थी। जिसके बाद अधिकारी के कद को लेकर बीजेपी के साथ ही पं. बंगाल में भी बड़ा आंका जाने लगा था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...