11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालसीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोट से खुद...

सीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोट से खुद फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

Published on

विदिशा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा, सीहोर और रायसेन जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। शिवराज ने हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ की हालत का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विदिशा जिले के कुछ इलाकों में बोट से पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम के साथ उन्होंने खुद भी बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित निकाला। सीएम ने पीड़ितों को ढाढस बंधाया और उन्हें सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

हालात का जायजा लेने के बाद शिवराज ने कहा कि इन तीन जिलों के कई गांव बाढ़ में पूरी तरह घिर गए हैं। जहां ग्रामीण फंसे हुए हैं उनको सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन पूरी ताकत से रेस्क्यू कार्य में लगा हुआ है। फसलों और संपत्ति के नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा। अभी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित बचाना है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...