10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेल'कोहली बस हमारे खिलाफ ही..', एशिया कप में जंग से पहले ही...

‘कोहली बस हमारे खिलाफ ही..’, एशिया कप में जंग से पहले ही घबरा गया PAK!

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2022 अब सिर्फ कुछ ही दिन दूर है और हर किसी की नज़र भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी है. 28 अगस्त को होने वाले इस मैच में कई बड़े प्लेयर्स की भिड़ंत होगी. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, जो एक लंबे वक्त से बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं. विराट की फॉर्म भले ही खराब हो लेकिन वह अभी भी टीम के बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं, पाकिस्तान इस बात को जानता है.

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने एशिया कप में होने वाले महामुकाबले से पहले कहा है कि विराट कोहली की लगातार आलोचना हो रही है, लेकिन सभी को याद होना चाहिए कि वह अभी 33 साल के ही हैं. ऐसे में उनके पास वापसी का पूरा मौका है, वह बड़े खिलाड़ी हैं और दमदार वापसी कर सकते हैं. बस वो वापसी पाकिस्तान के खिलाफ ही ना हो.

वसीम अकरम ने इस दौरान बाबर आजम और विराट कोहली के बीच होने वाली तुलना पर भी बात की. वसीम अकरम ने कहा कि यह अभी काफी जल्दबाजी होगा, क्योंकि विराट कोहली लंबे वक्त से क्रिकेट खेल रहे हैं और बाबर आजम अभी युवा ही हैं. बाबर के पास बेहतरीन तकनीक है, उनके पास लंबा वक्त है लेकिन यह ज़रूर कहा जा सकता है कि वह मॉर्डन ग्रेट बनने की ओर बढ़ चुके हैं.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि जब हम खेलते थे, तब इंजमाम की तुलना राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर से होती थी. उससे पहले जावेद मियांदाद-सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ-जहीर अब्बास समेत अन्य तुलनाएं होती रही थीं. वसीम अकरम बोले कि हर टीम के लिए यह एशिया कप काफी अहम होने वाला है, क्योंकि आप एक तरह से टी-20 वर्ल्डकप की तैयारी करने में जुटे हो.

आपको बता दें कि विराट कोहली ने साल 2019 के बाद से कोई इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं जड़ी है, हालांकि वह इस दौरान कई अर्धशतक जड़ चुके हैं. लेकिन जिस अंदाज़ के लिए विराट कोहली जाने जाते हैं, वह मिस हो रहा है. यही वजह है कि टीम इंडिया और उसके फैन्स चाहेंगे कि विराट कोहली एशिया कप, टी-20 वर्ल्डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में रंग में लौटें.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...