26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलएशिया कप में बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किल, एक और स्टार खिलाड़ी हुआ...

एशिया कप में बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किल, एक और स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Published on

नई दिल्ली

टी20 एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर पीठ में लगी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाहीन अफरीदी के बाद पाकिस्तानी टीम को गेंदबाजी में यह दोहरा झटका लगा है। वसीम को अफरीदी की जगह पाकिस्तानी टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय माना जा रहा था लेकिन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने के कारण अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वसीम से पहले शाहीन अफरीदी श्रीलंका दौरे पर चोटिल हो गए थे। उन्हें घुटने में चोट लगी थी जिसके कारण वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वह टीम के साथ नीदरलैंड दौरे पर भी गए लेकिन वहां वह एक भी वनडे मैच में मैदान पर नहीं उतरे। वहीं अब वह एशिया कप में भी टीम के साथ तो जरूर गए हैं लेकिन वह सिर्फ मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।

ऐसे में शाहीन अफरीदी के बाद अब मोहम्मद वसीम का चोटिल एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण वाली टीम के लिए रूप में मैदान पर उतरने जा रही थी लेकिन लगातार चोट के कारण अब अब उसकी रणनीति कमजोर होती दिख रही है।

मोहम्मद वसीम को लेकर पाकिस्तान के जियो न्यूज के पत्रकार आरफा फिरोज जेक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह चोटिल हो गए हैं। फिरोज जेक ने ट्वीट कर लिखा, ‘प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद वसीम जूनियर को पीठ में दर्द महसूस हुआ, जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।’

बता दें कि मोहम्मद वसीम जूनियर ने पिछले साल ही पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू किया था। वह पाकिस्तान के लिए अब तक कुल 11 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 17 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वनडे में वह 8 मैचों में वह 15 विकेट ले चुके हैं। वहीं एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मैच भारतीय टीम के साथ है। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मैच होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...