10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलदुआ करता हूं कोहली फॉर्म में लौटें, पर हमारे खिलाफ नहीं: PAK...

दुआ करता हूं कोहली फॉर्म में लौटें, पर हमारे खिलाफ नहीं: PAK प्लेयर

Published on

दुबई,

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है. यह मैच एशिया कप 2022 के तहत रविवार (28 अगस्त) को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फैन्स को इस मैच में खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली से फॉर्म में लौटने की पूरी उम्मीद है. फैन्स ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेटर भी कोहली के फॉर्म में लौटने की दुआएं कर रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कोहली ने पाकिस्तान के चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी से मुलाकात की थी. तब आफरीदी ने भी कोहली के फॉर्म में लौटने की दुआ की थी.

अब पाकिस्तान के ही स्टार ओपनर शादाब खान ने भी कोहली के फॉर्म में लौटने की दुआ की है. मगर यहां उन्होंने विराट कोहली से डर भी जाहिर किया और कहा कि वह फॉर्म में लौटें, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं. शादाब ने कहा कि कोहली अभी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने पैरामीटर इतने ऊंचे सेट कर दिए हैं कि फैन्स को उनका यह प्रदर्शन खराब ही लग रहा है.

‘कोहली पाकिस्तान के खिलाफ लंबी पारी ना खेलें’
शादाब ने भारत के खिलाफ मैच से एक दिन पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘वह (विराट कोहली) लीजेंड प्लेयर हैं. उन्होंने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है. वह जब भी मैदान में आते हैं, तो आप थोड़े डरे हुए होते हैं, क्योंकि वह एक बड़े प्लेयर हैं. हम नहीं चाहते हैं कि वह हमारे खिलाफ लंबी पारी खेलें.’

शादाब खान ने भी कोहली के लिए दुआ की
कोहली को एक हजार दिन से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन वह कोई शतक नहीं लगा सके हैं. इस पर पाकिस्तानी प्लेयर शादाब ने कहा, ‘मैं दुआ करता हूं कि वह अपनी पुरानी लय में वापस लौट आएं. वह अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने जो मानक सेट किए हैं, उन्हें देखकर फैन्स को लगता है कि कोहली खराब फॉर्म में हैं. मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि वह शतक लगाएं, मगर हमारे खिलाफ नहीं (हंसते हुए), बल्कि बाकी दूसरी टीमों के खिलाफ जमकर खेलें.’

बता दें कि विराट कोहली 41 दिन के ब्रेक के बाद सीधे पाकिस्तान से मैच खेलने उतरेंगे. उन्होंने पिछला मैच इसी साल 17 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे खेला था. कोहली पिछले पांच महीने से कोई इंटरनेशनल अर्धशतक और ढाई साल से कोई शतक भी नहीं लगा सके हैं.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...