9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराजनीतिड्रम, गिटार और नारेबाजी, AAP और बीजेपी के विधायक आमने-सामने, रात भर...

ड्रम, गिटार और नारेबाजी, AAP और बीजेपी के विधायक आमने-सामने, रात भर विधानसभा में देंगे धरना

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा परिसर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के विधायक आमने-सामने हैं। दोनों दलों के विधायक रात भर विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक ड्रम और गिटार के साथ विधानसभा परिसर में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। दूसरी, तरफ बीजेपी का कहना है कि कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वहां रात भर धरना प्रदर्शन करेंगे।

एलजी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग
आम आदमी पार्टी 1400 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ CBI जांच की मांग को लेकर गांधीजी की प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर रही है। दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बयान में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि पार्टी विधायक इसलिए धरने पर बैठने के लिए मजबूर हुए हैं क्योंकि विधानसभा में उनकी बात नहीं सुनी गई है।

अमित शाह ने डाटा तो धरने पर आए
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि सभी साथियों को बधाई । पूरी बीजेपी परेशान है—लगी है एलजी साहब को बचाने में।
सुना है अमित शाह ने दिल्ली बीजेपी के नेताओं को खूब डांटा और कहा जाओ तुम भी धरने पर बैठो—तो ये आ गए खा पीकर। पार्टी की तरफ से किए ट्वीट में कहा गया कि यानी केवल LG साहब का नहीं पूरी बीजेपी का पैसा ब्लैक से वाइट हो रहा था।

बीजेपी ने कहा- सदन में मुद्दा उठाने नहीं दिया गया
भाजपा के सभी आठ विधायक सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे क्योंकि उन्हें दोनों दिन सदन से बाहर कर दिया गया था। पार्टी ने अपने बयान में कहा कि उसके विधायकों को सोमवार को फिर से दिल्ली विधानसभा से “असंवैधानिक रूप से निष्कासित” किया गया और “किसी भी मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी गई। पार्टी ने कहा, “आज दोपहर नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि भाजपा के विधायक विधानसभा परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं के पास धरने पर बैठेंगे। यह विरोध रात भर जारी रहेगा।

आप का दिन में जारी था प्रदर्शन
इससे पहले दिन में, ‘आप’ ने कहा कि उसके विधायक खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान कथित रूप से 1,400 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित नोट बदलने के मामले में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के खिलाफ जांच की मांग को लेकर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...