22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल'उन्होंने शॉर्ट गेंद डालकर..', भारत से हार के बाद छलका PAK दिग्गज...

‘उन्होंने शॉर्ट गेंद डालकर..’, भारत से हार के बाद छलका PAK दिग्गज का दर्द

Published on

दुबई,

पाकिस्तानी टीम की एशिया कप 2022 में शुरुआत अच्छी नहीं रही. रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में उसे भारत के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. आम तौर पर भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों की कड़ी आलोचना होती है, लेकिन एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारतीय टीम से मिली हार के बावजूद पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी टीम को सराहा है.

जावेद मियांदाद का छलका दर्द
पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि भारत ने बाबर आजम के खिलाफ अच्छी रणनीति बनाई थी. उन्होंने कहा, ‘बाबर आजम को आउट करना आसान नहीं था लेकिन भारत ने अचानक शॉर्ट गेंद डालकर चौंका दिया. बाबर आजम के रन नहीं बनाने से बहुत फर्क पड़ा. वैसे हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया.’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा, ‘दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान दिखाया, जिसके चलते भारत से हारने के बावजूद टीम की आलोचना नहीं हुई और हमारी टीम आखिरी ओवर तक जुझारूपन का प्रदर्शन करती रही.’

पूर्व टेस्ट स्पिनर इकबाल कासिम ने कहा, ‘यह शानदार मैच था और काफी करीबी भी. शाहीन शाह आफरीदी के बिना भी पाकिस्तानी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हमें चौथे तेज गेंदबाज की कमी खली. हमारे तेज गेंदबाजों खासकर नसीम शाह और शाहनवाज दहानी ने शानदार गेंदबाजी की. चोट के बावजूद नसीम ने जिस तरह आखिरी ओवर पूरा किया, वह देखना काफी प्रेरणादायक था.’

कामरान अकमल ने दिया ये बयान
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों टीमों के बीच उन्होंने ही अंतर पैदा किया. कामरान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया. हार्दिक ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल किया, वह चैम्पियन हरफनमौला हैं.’

वहीं पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद और सिकंदर बख्त ने हार्दिक और भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की. आकिब ने कहा, ‘दोनों ने शॉर्ट पिच गेंदों का बखूबी इस्तेमाल किया और उसका फायदा भी मिला. बाबर आजम का विकेट और नसीम के पहले ओवर में विराट कोहली का कैच छूटना अहम साबित हुआ.’

आफरीदी ने पाकिस्तान की तारीफ की
पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने कहा कि दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला रोचक होना ही था. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने अंत तक जैसा खेल दिखाया, वह देखकर अच्छा लगा. नसीम और मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी की.’ पाकिस्तान में इस मैच को लेकर काफी क्रेज था. कराची में मैच को देखने के लिए जगह जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...