22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलएशिया कप : अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को रौंदा, सुपर-4 में पहुंचने वाली...

एशिया कप : अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को रौंदा, सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

Published on

शारजाह

एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है. 128 रनों के टारगेट को अफगानिस्तान ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सुपर-चार स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है.

अफगानिस्तान की जीत में उसके स्पिन बॉलर्स के साथ ही नजीबुल्लाह जदराज ने अहम रोल निभाया. नजीबुल्लाह ने महज 17 बॉल पर 43 रन बनाए जिसमें 6 छक्के और एक चौका शामिल था. इसके अलावा इब्राहिम जदरान ने 41 बॉल का सामना करते हु नाबाद 42 रन बनाए. आखिरी पांच ओवर्स में अफगानिस्तान को 52 रन बनाने थे लेकिन नजीबुल्लाह ने कोई मौका नहीं दिया.

बांग्लादेश की शुरुआत रही थी खराब
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही थी और उसने 13 रनों के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों मोहम्मद नईम (06) और अनामुल हक (05) के विकेट गंवा दिए. आफ स्पिनर मुजीब ने नईम को कैरम बॉल पर बोल्ड करने के बाद अनामुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया. फिर कप्तान शाकिब अल हसन (11) ने नवीन उल हक पर लगातार दो चौके मारे लेकिन मुजीब ने अगले ओवर में उन्हें भी बोल्ड कर दिया. बांग्लादेश की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 28 रन ही बना सकी.

मोसादेक ने बनाए 48 रन
बाद में अफीफ हुसैन (12) और महमूदुल्लाह (25) ने मिलकर बांग्लादेश को 50 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. राशिद ने अफीफ को आउट करके 25 रन की इस साझेदारी को तोड़ा. जब टीम का स्कोर 89 रन था तब महमूदुल्लाह भी छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए. इसके बाद मेहदी हसन और मोसादेक हुसैन ने मिलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. मोसादेक 31 बॉल पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे जिसके चलते बांग्लादेशी टीम ने 7 विकेट पर 127 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने अफगानिस्तान ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...