20 C
London
Saturday, May 30, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत का दावा- सोनाली फोगाट ने बताई थी पीए सुधीर से...

राखी सावंत का दावा- सोनाली फोगाट ने बताई थी पीए सुधीर से प्यार की बात

Published on

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट की मौत का ऐंगल हत्या की ओर मुड़ चुका है। इस केस में उनके पीए सुधीर सांगवान की भूमिका संदिग्ध मानकर इसकी जांच चल रही है। बिग बॉस में उनकी साथी कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी सावंत सोनाली की मौत पर बोली हैं। राखी ने बताया कि सोनाली बताती थीं कि वह पीए सुधीर को पसंद करती हैं। वहीं राखी ने यह भी कहा कि उन्हें वह पसंद नहीं था बल्कि शुरू से ही क्रिमिनल लगता था।

राखी का दावा, बताई थी प्यार की बात
जब मुझे पता चला तो पहले दिन से मर्डर ही लग रहा था। सोनालीजी का मर्डर ही हुआ है, वह मेरी दीदी थीं। बिग बॉस में मैंने अच्छा वक्त बिताया। उसकी जान उसकी बेटी थी। उनके पीए थे ना वो टकलू, वहां भी वह हमेशा बताती थीं कि वह उन्हें प्यार करती थीं। पीए दोस्त भी थे। सोनालीजी बता भी रही थीं। मैं क्या बोलूं, वह नहीं हैं अभी इस दुनिया में तो अच्छा नहीं लगता। लेकिन बहुत गलत बात है। सोनालीजी विश्व सुंदरी जैसी थीं। अगर खाना भी खाती थीं तो थोड़ा सा खाती थीं। हार्ट अटैक उनको आया ही नहीं।

राखी ने बीजेपी से की न्याय दिलाने की मांग
अभी क्या मसला था वो सीबीआई और पुलिस जांच करे। खाने या ड्रिंक में उनको क्या दे दिया। मैंने देखा वह ब्लाउज और शॉर्ट्स में थीं। उनका पेटीकोट और साड़ी हटाया गया है। कैसे उनके कपड़े हटाए गए हैं। मैं दुबई में थीं मुझे इतना शॉकिंग लगा। मैंने दुबई से वीडियो भेजा। वह अपनी बेटी से इतना प्यार करती थीं। मैं ट्रॉमा में थी। भारतीय जनता पार्टी की लीडर थीं वो। अपनी पार्टी से कितना प्यार करती थीं। भारतीय जनता पार्टी से मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि उनके हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दिलवाएं।

राखी बोलीं, पहले दिन से था शक
राखी बोलती हैं कि मुझे तो पहले दिन से ही उस सुधीर पर शक था। राखी बोलीं, मुझे उसे देखकर बहुत गुस्सा आता था। मैं सोनाली फोगाट को बोली कि ये कौन हैं। वह बोलीं कि मेरा पीए है। हमारा लाइकिंग है, ब्लाह-ब्लाह। मैंने कहा कि वह अच्छा आदमी नहीं है। उसकी शक्ल से ही वह दुष्ट और क्रिमिनल लगता था। मुझे बहुत दुख है कि खाने में ड्रग दे दिया। उसकी बेटी का क्या होगा। मैं चाहती हूं कि उस औरत को और उनकी बेटी को न्याय मिले।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...