22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeखेलAsia Cup: 20वें ओवर में 26 रन...सूर्यकुमार ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड,...

Asia Cup: 20वें ओवर में 26 रन…सूर्यकुमार ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, सबको पछाड़ा

Published on

नई दिल्ली,

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 31 अगस्त को एशिया कप के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की आंधी देखने को मिली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धीमी थी, लेकिन सूर्यकुमार कुमार यादव ने सिर्फ 26 बॉल में 68 रनों की पारी खेली और विरोधी टीम को पस्त कर दिया. असली कमाल तब हुआ जब पारी के आखिरी ओवर में सूर्या ने अकेले ही 26 रन लूट लिए.

टी-20 क्रिकेट में यह एक रिकॉर्ड है, सूर्यकुमार यादव अब 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस ओवर में चार छक्के और एक डबल लिया था, इसी बड़े ओवर के दमपर भारत 192 के आंकड़े को छू पाया.

सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में 26 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले 20वें ओवर में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दीपक चाहर के नाम था, जिन्होंने 19 रन बनाए थे. जबकि सूर्यकुमार यादव भी एक बार आखिरी ओवर में 19 रन बना चुके हैं.

20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
• सूर्यकुमार यादव: 26 रन बनाम हॉन्ग कॉन्ग (31 अगस्त 2022)
• दीपक चाहर: 19 रन बनाम न्यूजीलैंड (12 नवंबर 2021)
• रोहित शर्मा: 19 रन बनाम वेस्टइंडीज़ (6 नवंबर 2018)
• सूर्यकुमार यादव: 19 रन बनाम वेस्टइंडीज़ (20 फरवरी 2022)

20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन (ओवरऑल)
• डेविड मिलर बनाम पाकिस्तान- 28 रन
• एम. सैमुएल्स बनाम बांग्लादेश- 28 रन
• जॉर्ज बेली बनाम इंग्लैंड- 26 रन
• एरोन फिंच बनाम न्यूजीलैंड- 26 रन
• ए. हुसैन बनाम इंग्लैंड- 26 रन
• सूर्यकुमार यादव बनाम हॉन्ग कॉन्ग- 26 रन

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव पूरे रंग में दिखे. जब टीम इंडिया मुश्किल में थी, तब आकर उन्होंने सिर्फ 26 बॉल में 68 रनों की पारी खेली. इसमें 6 चौके, 6 छक्के शामिल थे. सूर्यकुमार यादव ने असली तबाही तो पारी के आखिरी ओवर में मचाई. जब उन्होंने 26 रन बना डाले, इसमें 4 छक्के और दो रन शामिल रहे. सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती तीन बॉल में लगातार 3 छक्के जड़े, ऐसा लगा कि वह हर बॉल पर सिक्स के लिए जा रहे हैं. लेकिन हॉन्ग कॉन्ग के बॉलर हारून अरशद ने बाउंसर डाल दी और वह डॉट बॉल निकल गई. उसके बाद पांचवीं बॉल पर सिक्स आया और फिर आखिरी बॉल पर 2 रन आए.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...